लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट से निपटने के लिए देश की मदद, कुश्ती महासंघ ने 11 लाख, साइ ने किए 76 लाख रुपये दान

By भाषा | Updated: March 30, 2020 21:22 IST

भारतीय खेल प्राधिकरण के कर्मचारियों ने भी तीन दिन का वेतन दिया है, जो करीब 76 लाख रुपये है। महिला टी20 विश्व कप 2020 में भारत के फाइनल तक पहुंचने के अभियान में अहम भूमिका निभाने वाली पूनम ने दो लाख रुपये दिये हैं। 

Open in App

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने महासंघ की ओर से कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री राहत कोष में 11 लाख रूपये देने की घोषणा की है, जबकि क्रिकेटर पूनम यादव ने दो लाख रुपये दिये। 

भारतीय खेल प्राधिकरण के कर्मचारियों ने भी तीन दिन का वेतन दिया है, जो करीब 76 लाख रुपये है। महिला टी20 विश्व कप 2020 में भारत के फाइनल तक पहुंचने के अभियान में अहम भूमिका निभाने वाली पूनम ने दो लाख रुपये दिये हैं। 

उन्होंने ट्वीट किया ,‘‘मैं प्रधानमंत्री राहत कोष और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दे रही हूं। उम्मीद है कि सभी अपना योगदान देंगे। सभी सुरक्षित रहें।’’ 

उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से बृज भूषण ने मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रूपये देने का ऐलान किया। वहीं वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 50000 रूपये देने की घोषणा की।

टॅग्स :कोरोना वायरसरेसलिंगकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह