लाइव न्यूज़ :

पहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह

By भाषा | Updated: September 6, 2020 16:07 IST

विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता पहलवान दीपक पूनिया कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे...

Open in App

राष्ट्रीय शिविर के लिए पहुंचने पर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता पहलवान दीपक पूनिया को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और घर में पृथकवास में रहने की सलाह दी गई है।

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके पूनिया (86 किग्रा) के अलावा नवीन (65 किग्रा) और कृष्ण (125 किग्रा) भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। ये तीनों सोनीपत के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के केंद्र में राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा थे जिसके पहले पहलवानों को पृथकवास में रखा गया था।

साइ ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रीय शिविर के लिए सोनीपत पहुंचाने पर साइ के परीक्षण में पहलवान दीपक पूनिया पॉजिटिव पाए गए थे और अस्पताल में थे। अब डॉक्टरों ने उन्हें घर में पृथकवास की सलाह दी है क्योंकि उनकी स्थिति स्थिर है और उनमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे। जिला कोविड नोडल अधिकारी ने उनके घर में रहने को स्वीकृति दी है।’’

विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पूनिया टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। वायरस के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस पहलवान को आगे के निरीक्षण के लिए एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती किया गया था।

नियमों के अनुसार शिविर के लिए पहुंचने पर सभी कोचों और सहयोगी स्टाफ के साथ पहलवानों का अनिवार्य आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया था जिससे कि कोविड-19 संक्रमण का पता चल सके। सभी पहलवान शिविर के लिए एक सितंबर को एकत्रित हुए थे। इससे पहले एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन विनेश फोगाटकोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई थीं जिसके कारण वह खेल रत्न पुरस्कार भी नहीं ले पाई थी।

विनेश टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली एकमात्र भारतीय महिला पहलवान है। बाद में विनेश ने ट्वीट किया था कि वह इस संक्रमण से उबर गई हैं और परीक्षण में दो बार नेगेटिव पाई गई हैं।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020कोरोना वायरसविनेश फोगाट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सकेरल में ओलंपियन अंजू बॉबी जॉर्ज, भारतन नायर के नाम पर सड़क