लाइव न्यूज़ :

यूट्यूब ने ट्रंप के चैनल पर सात दिनों के लिए अस्थायी रोक लगायी

By भाषा | Updated: January 14, 2021 08:48 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 14 जनवरी अमेरिका में ‘हिंसा की आशंका’ के मद्देनजर सोशल मीडिया मंच यूट्यूब ने अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चैनल पर सात दिनों के लिए अस्थायी रोक लगा दी है और तब तक चैनल पर कोई नया वीडियो अपलोड नहीं किया जा सकता।

इससे पहले ट्विटर और फेसबुक ट्रंप के अकाउंट को स्थायी रूप से बंद कर चुके हैं, जिसके बाद अब यूट्यूब ने यह कदम उठाया है।

यूट्यूब ने एक बयान में कहा, ‘‘ सावधानीपूर्वक समीक्षा करने के बाद और हिंसा की आशंका को देखते हुए हमने डोनाल्ड जे. ट्रंप चैनल पर अपलोड किए नए वीडियो हटा दिए हैं और हिंसा भड़काने के खिलाफ हमारी नीतियों के उल्लंघन को लेकर ‘स्ट्राइक’ (नोटिस) जारी की है।’’

सोशल मीडिया कंपनी ने कहा, ‘‘लंबे समय से चली आ रही नीतियों के तहत चैनल पर अब कम से कम सात दिनों के लिए नए वीडियो अपलोड नहीं किए जा सकेंगे, इसे बढ़ाया भी जा सकता है और न ही ‘लाइवस्ट्रीम’ की सुविधा उपलब्ध होगी।’’

यूट्यूब ने कहा, ‘‘हम लोग चैनल पर मौजूद वीडियो पर कमेंट करने के विकल्प को भी अनिश्चित काल के लिए हटाने जा रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से इस तरह के मामलों में हमने पहले भी ऐसे कदम उठाए हैं।’’

ट्रंप के यूट्यूब चैनल पर 26.8 लाख ‘सब्सक्राइबर’ हैं।

यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद) में छह जनवरी को ट्रंप समर्थकों द्वारा की गई हिंसा के बाद यूट्यूब ने राष्ट्रपति की रैली से संबंधित कई वीडियो भी हटा दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें