लाइव न्यूज़ :

जापान के नए प्रधानमंत्री बने योशिहिदे सुगा, पीएम मोदी ने दी ट्वीट कर बधाई

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 16, 2020 12:02 IST

योशिहिदे सुगा पूर्व पीएम शिंजो आबे के काफी करीबी हैं और 2006 से उनके समर्थक रहे हैं। आबे के उत्तराधिकारी को चुनने के लिए हुए आंतरिक मतदान में सुगा को सत्तारूढ़ लिबरल डेमाक्रेटिक पार्टी में 377 वोट मिले और अन्य दो दावेदारों को 157 वोट हासिल हुए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देजापान के नए प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा बनाए गए हैं। शिंजो आबे ने पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अपने उत्तराधिकारी के लिए राह साफ कर दी थी।

टोक्योः जापान के नए प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा बनाए गए हैं। शिंजो आबे ने पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अपने उत्तराधिकारी के लिए राह साफ कर दी थी। जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे आबे ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह स्वास्थ्य कारणों के चलते पद छोड़ेंगे। 

मंत्रिमंडल के प्रमुख सचिव रहे योशिहिदे सुगा को सोमवार को जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का नया नेता चुना गया था। अब योशिहिदे सुगा के सामने कोरोना माहामारी के संकट से जूझ रहे देश को बाहर निकालने की चुनौती है। साथ ही साथ अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने की भी चुनौती सामने खड़ी है।

योशिहिदे सुगा के पीएम बनने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जापान के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्ति होने पर योशीहिदे सुगा को हार्दिक बधाई। हम संयुक्त रूप से हमारी विशेष रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तत्पर हूं।'

आपको बता दें, योशिहिदे सुगा शिंजो आबे के काफी करीबी हैं और 2006 से उनके समर्थक रहे हैं। आबे के उत्तराधिकारी को चुनने के लिए हुए आंतरिक मतदान में सुगा को सत्तारूढ़ लिबरल डेमाक्रेटिक पार्टी में 377 वोट मिले और अन्य दो दावेदारों को 157 वोट हासिल हुए थे। 

सुगा ने कहा है कि वह आबे की नीतियों को ही आगे बढ़ाएंगे और उनकी प्राथमिकता कोरोना वायरस से निपटना और वैश्विक महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था बेहतर करना होगा। 

टॅग्स :जापानशिंजो अबेनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा