लाइव न्यूज़ :

हां, इंसानों में मिला है कुत्तों का कोरोनावायरस, चिंता करने की जरूरत नहीं

By भाषा | Updated: May 29, 2021 13:38 IST

Open in App

सारा एल कैडी, वायरल इम्यूनोलॉजी में क्लिनिकल रिसर्च फेलो और वेटरनरी सर्जन, कैम्ब्रिज यूनीवर्सिटी

कैम्ब्रिज (यूके), 29 मई (द कन्वररसेशन) वैज्ञानिकों ने निमोनिया से पीड़ित कुछ लोगों में कुत्तों में पाए जाने वाले एक नयी तरह के कोरोनावायरस का पता लगाया है। यह कहने, सुनने में भले खतरनाक लग सकता है, लेकिन इसका विश्लेषण करने के बाद लगता है कि इसकी वजह से आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

मलेशिया के सरवाक के एक अस्पताल में आठ लोगों में कुत्तों का कोरोनावायरस पाए जाने के बारे में अत्यधिक सम्मानित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक समूह ने नैदानिक ​​​​संक्रामक रोगों से संबंधित विभाग को सूचित किया है। तो क्या इसका यह मतलब निकाला जाए कि कुत्ते इंसानों में कोरोनावायरस फैला सकते हैं?

सबसे पहले स्पष्ट करने वाली बात यह है कि कुत्तों का कोरोनावायरस क्या है। यह जान लेना महत्वपूर्ण होगा कि यह सार्स-कोवी-2, जो वायरस कोविड-19 का कारण बनता है,से काफी अलग है,। कोरोनावायरस परिवार को वायरस के चार समूहों में विभाजित किया जा सकता है: अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा कोरोनावायरस।

सार्स-कोवी-2 बीटाकोरोनावायरस समूह में आता है, जबकि कुत्तों के कोरोनावारस पूरी तरह से अलग अल्फ़ाकोरोनावायरस समूह से हैं।

वैज्ञानिक लगभग 50 वर्षों से कुत्तों के कोरोनावायरस के बारे में जानते हैं।

इस अवधि के अधिकांश समय में ये वायरस अपने एक अनजान अस्तित्व के साथ मौजूद रहे और केवल पशु चिकित्सक और कभी-कभी कुत्तों को पालने वाले लोग इनमें रूचि रखते थे।

इन वायरस के इन्सानों को संक्रमित करने के बारे में पिछली कोई जानकारी नहीं है। लेकिन अब अचानक दुनिया में सब तरफ कोरोनावायरस पर सबकी नजर रहने से उन जगहों पर भी कोरोनावायरस की मौजूदगी के निशान मिल रहे हैं, जहां इन्हे पहले कभी नहीं देखा गया था।

हाल ही में लोगों में पाया गया कुत्तों का कोरोनावायरस संक्रमण दरअसल इस दिशा में की जा रही गंभीर खोज का नतीजा था। जिन लोगों को इस खोज का हिस्सा बनाया गया था वह काफी समय पहले ठीक हो चुके थे। वैज्ञानिक विशेष रूप से सिर्फ कुत्तों के कोरोनावायरस की तलाश नहीं कर रहे थे, शोधकर्ता एक ऐसा परीक्षण विकसित करने की कोशिश कर रहे थे जो एक ही समय में सभी प्रकार के कोरोनावायरस का पता लगा सके - एक तथाकथित पैन-सीओवी परीक्षण।

प्रयोगशालाओं में तैयार किए गए वायरस के नमूनों पर परीक्षण के काम करने की पुष्टि के बाद, उन्होंने मलेशिया के एक अस्पताल में भर्ती रहे निमोनिया के 192 रोगियों के नमूनों पर इसका परीक्षण किया। इनमें से नौ नमूनों का परिणाम कोरोनावायरस के लिए पॉजिटिव आया।

इस संबंध में और जांच करने पर पता चला कि उपरोक्त नौ नमूनों में से पांच सामान्य मानव कोरोनावायरस थे जिससे सर्दी जुकाम हो सकता है। लेकिन, आश्चर्यजनक रूप से, चार नमूने कुत्तों में पाए जाने वाले कोरोनावायरस के थे। इसी अस्पताल के मरीजों की और जांच करने पर चार और पॉजिटिव मरीज सामने आए।

कुत्तों में पाए जाने वाले कोरोनावायरसों के बारे में अधिक जानने के प्रयासों के तहत शोधकर्ताओं ने इन सभी आठ मलेशियाई रोगियों के नाक और गले के नमूनों की जांच का अध्ययन किया। यह जानने के लिए कि क्या कोई जीवित वायरस मौजूद है, प्रयोगशाला में इन नमूनों को कुत्ते की कोशिकाओं में डाला गया। एक ही नमूने से वायरस को अच्छी तरह से दोहराया गया, और वायरस के कणों को इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी का उपयोग करके देखा जा सकता था। वैज्ञानिक वायरस के जीनोम को अनुक्रमित करने में भी सक्षम थे।

विश्लेषण में पाया गया कि कुत्तों में पाया जाने वाला कोरोनावायरस कुछ अलग अल्फ़ाकोरोनावायरस - जिसमें सूअर और बिल्लियाँ भी शामिल थे - से निकटता से संबंधित था और यह भी पता चला कि इसे पहले कहीं और पहचाना नहीं गया था।

आगे फैलने का कोई सबूत नहीं

अब सवाल यह पैदा होता है कि क्या मरीजों में निमोनिया के लिए कुत्तों में पाया जाने वाला यह कोरोनावायरस जिम्मेदार था? फिलहाल, हम इस सवाल का जवाब नहीं दे सकते। जांच का हिस्सा बनाए गए आठ में से सात मरीज एक साथ दूसरे वायरस से भी संक्रमित थे, जो या तो एडेनोवायरस, इन्फ्लूएंजा या पैरेनफ्लुएंजा वायरस था।

हम जानते हैं कि ये सभी वायरस अपने आप में निमोनिया का कारण बन सकते हैं, इसलिए इस बात की अधिक संभावना है कि ये बीमारी के लिए जिम्मेदार थे। हम कह सकते हैं कि इन रोगियों में मिले निमोनिया का कुत्तों के कोरोनावायरस के साथ संबंध है, लेकिन यह नहीं कह सकते कि सिर्फ यह वायरस ही उनमें निमोनिया का कारण है।

इस बात को लेकर आशंकाएं हैं कि मलेशिया के इन रोगियों में पाया गया कुत्तों का कोरोनावायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकते हैं, और अगर ऐसा हुआ तो उसका नतीजा बड़े पैमाने पर बीमारी के प्रकोप के तौर पर सामने आएगा।

इस तथ्य को प्रमुखता से उठाने वाले यह स्पष्ट नहीं करते कि इनसानों में संक्रमण के यह मामले दरअसल 2017 और 2018 के हैं। ऐसे में इस स्रोत से कुत्तों के कोरोनावायरस के प्रकोप की संभावना और भी कम हो जाती है क्योंकि बीच के तीन से चार वर्षों में इसके आगे फैलने का कोई सबूत नहीं है।

यह ऐसा समय है, जब चारों तरफ कोरोनावायरस की बात हो रही है और इससे जुड़े तमाम तरह के वायरस की खोज की जा रही है और ऐसे में अप्रत्याशित स्थानों से कुछ और पॉजिटिव नमूने मिलने से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन इनमें से अधिकांश केवल अध्ययन और जांच तक सीमित होंगे और इसके लिए चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

हालांकि, यह महत्वपूर्ण है कि नए कोरोनवायरसों पर निगरानी जारी रहे और इसका विस्तार हो ताकि भविष्य में अगर कोई नयी तरह का वायरस सामने आए तो हमारे पास उसे पहचानने का हर संभव मौका हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला