लाइव न्यूज़ :

यमनः हूती के मिसाइल हमले में 25 सैनिकों की मौत, 10 घायल

By भाषा | Updated: January 19, 2020 09:01 IST

हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर सऊदी समर्थित बल लगातार हमले कर रहे हैं जिसके बाद विद्रोहियों ने यह मिसाइल हमला किया। अधिकारियों ने बताया कि विद्रोहियों पर हुए हमलों में दोनों पक्षों के कम से कम 22 लोगों की मौत हुई है। 

Open in App

यमन में एक सैन्य शिविर पर शिया विद्रोहियों के एक मिसाइल हमले में कम से कम 25 जवानों की मौत हो गई। यमन के अधिकारियों ने बताया कि मारिब में हुए मिसाइल हमले में कम से कम 25 बलों की मौत हो गई और करीब 10 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने मृतक संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर सऊदी समर्थित बल लगातार हमले कर रहे हैं जिसके बाद विद्रोहियों ने यह मिसाइल हमला किया। अधिकारियों ने बताया कि विद्रोहियों पर हुए हमलों में दोनों पक्षों के कम से कम 22 लोगों की मौत हुई है। 

इससे पहले यमन में दक्षिणी अलगाववादी समूह के लिए एक सैन्य परेड में बैलिस्टिक मिसाइल हमला हुआ था, जिसमें छह सैनिकों और तीन बच्चों की मौत हो गई थी। समूह के प्रवक्ता मगल अल-शोबी ने फोन पर बताया था कि धाले प्रांत की राजधानी में एक फुटबॉल मैदान पर नयी भर्तियों के वास्ते एक परेड चल रही थी कि इसी दौरान यह हमला हुआ।दक्षिणी अलगाववादी सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन से जुड़े हुए है जो यमन के हाउती विद्रोहियों से लड़ाई लड़ रहा है। विस्फोट में आम नागरिकों समेत 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। उन्होंने हमले के लिए हाउती को जिम्मेदार ठहराया था। 

टॅग्स :बम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्वपाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 7 लोगों की मौत, शादी समारोह में हमलावर ने मचाया कोहराम

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

क्राइम अलर्टDelhi: पूर्वी दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप, फौरन खाली कराया गया; पुलिस मौजूद

भारतRed Fort Blast: दिल्ली धमाकों से जमात-ए-इस्लामी और सिमी का क्या है कनेक्शन? जांच एजेंसी के रडार पर अल-फलाह के 2 कर्मचारी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल