लाइव न्यूज़ :

याहू ने चीन से अपना कारोबार समेटा, चुनौतीपूर्ण माहौल का हवाला दिया

By भाषा | Updated: November 2, 2021 19:34 IST

Open in App

हांगकांग, दो नवंबर (एपी) याहू इंक ने मंगलवार को कहा कि उसने चीन से अपना कारोबार समेट लिया है। उसने अपने इस कदम के लिए चीन में बढ़ती कारोबारी व कानूनी चुनौतियों का हवाला दिया है।

चीनी प्राधिकार देश में इंटरनेट सेंसरशिप सख्ती से लागू किये हुए हैं। चीन में संचालित हो रही कंपनियों से राजनीतिक रूप से संवेदनशील व अनुपयुक्त सामग्री एवं शब्दों पर रोक लगाने की अपेक्षा की जाती है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘चीन में बढ़ती कारोबारी व कानूनी चुनौतियों के मद्देनजर याहू की सभी सेवाएं एक नवंबर से चीन की मुख्य भूमि पर उपलब्ध नहीं रहेंगी।’’

कंपनी ने कहा, ‘‘वह अपने उपयोगकर्ताओं के अधिकारों तथा स्वतंत्र व खुले इंटरनेट के लिए प्रतिबद्ध है।’’

उल्लेखनीय है कि चीन ने हाल में व्यक्तिगत सूचना सुरक्षा कानून लागू किया है, जो यह निर्धारित करता है कि कंपनियां क्या सूचना जुटा सकती हैं और उन्हें किस तरह से भंडारित रखा जा सकता है।

चीन के कानून यह प्रावधान भी करते हैं कि देश में संचालित होने वाली कंपनियों को अधिकारियों के मांगने पर डेटा मुहैया कराना होगा, जो पश्चिमी देशों की कंपनियों का वहां संचालित होना मुश्किल करता है क्योंकि उन्हें चीन की मांगों को पूरा करने पर अपने देश में दबाव का सामना करना पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'