लाइव न्यूज़ :

शी चिनफिंग मंगलवार को करेंगे संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित

By भाषा | Updated: September 20, 2021 16:36 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 20 सितंबर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक वह वीडियो लिंक के माध्यम से अहम भाषण देंगे।

इस साल संयुक्त राष्ट्र महासभा का सत्र 14 सितंबर को अब्दुल्ला शाहिद की अध्यक्षता में शुरू हुआ है, जो मालदीव के विदेश मंत्री हैं। आम चर्चा 21 सितंबर से शुरू होगी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन मंगलवार को विश्व नेताओं को संबोधित करेंगे।

इस वार्षिक आम चर्चा में 100 से ज्यादा राष्ट्र प्रमुखों के साथ-साथ विदेश मंत्री और राजनयिक हिस्सा लेंगे।

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने सोमवार को बताया कि चिनफिंग वीडियो लिंक के माध्यम से मंगलवार को महासभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने अधिक जानकारी नहीं दी।

चीन के राष्ट्रपति का यह संबोधन ऐसे वक्त में हो रहा है जब कुछ दिन पहले ही अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने एक नया सुरक्षा गठबंधन बनाने की घोषणा की है, जिसे दक्षिण चीन सागर में चीन के प्रभाव का सामना करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बुधवार को ‘ऑकस’ गठबंधन बनाने की घोषणा की थी,जिसके तहत ऑस्ट्रेलिया को परमाणु पनडुब्बियां बनाने की प्रौद्योगिकी दी जा रही हैं।

बहरहाल, चिनफिंग अपने संबोधन के दौरान अफगानिस्तान की स्थिति पर भी बात रख सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'