लाइव न्यूज़ :

शी ने नीतियां लागू करने के लिए निर्देश की प्रतीक्षा करने वाले अधिकारियों से नाराजगी जतायी

By भाषा | Updated: July 11, 2021 18:38 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 11 जुलाई चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने नीतियों को लागू करने के पहले उनके निर्देशों का इंतजार करने वाले अधिकारियों को लेकर नाराजगी जतायी है। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) द्वारा हाल में प्रकाशित एक किताब से यह जानकारी मिली है।

सीपीसी के सेंट्रल पार्टी लिटरेचर प्रेस द्वारा पिछले महीने प्रकाशित किताब में राष्ट्रपति की तीखी टिप्पणियां दर्ज की गयी हैं। इसमें आम तौर पर गोपनीय रहने वाली बैठकों के विवरण भी दिए गए हैं। शी (68) ने जनवरी में एक बैठक के दौरान अधिकारियों के पहल नहीं करने को लेकर निराशा व्यक्त की और कहा कि कई अधिकारी कदम उठाने से पहले निर्देश का इंतजार करते रहते हैं।

हांगकांग के अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ के मुताबिक सीपीसी की भ्रष्टाचार रोधी शीर्ष इकाई सेंट्रल कमेटी फॉर डिसिप्लिन इंस्पेक्शन (सीसीडीआई) के अधिवेशन में शी ने कहा, ‘‘कुछ अधिकारी नेतृत्व से लिखित में निर्देश मिलने के बाद कदम उठाते हैं और बिना निर्देश के वे कुछ नहीं करते हैं।’’ शी ने कहा, ‘‘मेरा निर्देश अंतिम वाक्य माना जाता है। अगर मैं यह निर्देश लिखित में नहीं दूं तो क्या ये अधिकारी कोई काम करेंगे?’’

शी ने जनवरी की बैठक में शिकायत की कि कुछ अधिकारी काम के बजाए बस चर्चा में व्यस्त रहते हैं। यह किताब शी चिनफिंग की चुनिंदा टिप्पणियों पर आधारित है। इसमें कहा गया है कि तीन साल पहले उन्होंने सीसीडीआई की एक अन्य बैठक में कहा था, ‘‘कुछ लोगों ने कहा है कि पिछले पांच वर्षों में पार्टी द्वारा (सत्ता का) केंद्रीकरण बहुत अच्छा रहा है, और अगला ध्यान पार्टी के भीतर लोकतंत्र को बढ़ावा देने पर होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के अजीबोगरीब बयान उन लोगों द्वारा दिए जाते हैं जो या तो भ्रमित होते हैं, बुरे इरादे रखते हैं।’’

शी ने 2012 के अंत में जब से सत्ता संभाली, उन्होंने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चलाया जिसमें पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 50 से अधिक शीर्ष जनरलों सहित 15 लाख से अधिक पार्टी अधिकारियों को दंडित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल