लाइव न्यूज़ :

रूढ़िवादी देश पाकिस्तान की एक महिला बना रही है ‘सेनेटरी पैड’, समुदाय के लोग करते थे अपमान

By भाषा | Updated: September 16, 2019 06:28 IST

शुरूआत में हाजरा बीबी के काम में स्थानीय समुदाय ने व्यवधान डाला था। बीबी ने कहा, ‘‘पहले लोग मुझसे पूछते थे कि मैं ऐसा क्यों कर रही हूं। कुछ लोग मेरा अपमान भी करते थे।’

Open in App
ठळक मुद्देहाजरा ने कहा अब गांव की लड़कियां अपने माहवारी के बारे में बात कर सकती हैं।हाजरा ने कहा कि वह महिलाओं की आधारभूत जरूरतों के लिए लड़ रही हैं।

पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में स्थित एक पर्वतीय गांव की महिला हाजरा बीबी हाथ की सिलाई मशीन से महिलाओं के लिए ‘सेनेटरी पैड’ बनाती है। यह गांव इस रूढ़िवादी देश के उन ग्रामीण इलाकों में से एक है जहां अभी भी माहवारी को एक वर्जित विषय माना जाता है।अफगानिस्तान की सीमा के निकट स्थित बूनी गांव में एक छोटी सी मेज पर बैठी 35 वर्षीय इस महिला ने कहा, ‘‘मैं इस संकट से निपट रही हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले बूनी की महिलाओं को नहीं पता था कि सेनेटरी पैड क्या होते हैं।’’पाकिस्तान के इन ग्रामीण इलाकों में महिलाएं अपने मासिक धर्म के खून को सोखने के लिए परंपरागत रूप से कपड़ों के टुकड़ों का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन माहवारी के संबंध में जानकारियों के अभाव के कारण महिलाएं संक्रमण का शिकार हो जाती हैं।यूनिसेफ के साथ काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘आगा खान रूरल सपोर्ट प्रोग्राम’ (एकेआरएसपी) ने महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति नजरिए को बदलने के उद्देश्य से हाजरा बीबी को सूती, प्लास्टिक और कपड़े से बनने वाले ‘डिस्पोजेबल’ सेनेटरी पैड बनाने का प्रशिक्षण दिया था। इस महिला ने अपने परिवार को सहारा देने के लिए यह काम संभाला क्योंकि उसका पति दिव्यांग है और उनकी बहुत कम आय है। प्रत्येक पैड को बनाने में लगभग 20 मिनट लगते हैं और इसे 20 रुपये में बेचा जाता है।शुरूआत में हाजरा बीबी के काम में स्थानीय समुदाय ने व्यवधान डाला था। बीबी ने कहा, ‘‘पहले लोग मुझसे पूछते थे कि मैं ऐसा क्यों कर रही हूं। कुछ लोग मेरा अपमान भी करते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अब ‘‘गांव की लड़कियां अपनी माहवारी के बारे में बात कर सकती हैं।’’ उन्होंने कहा कि वह ‘‘महिलाओं की आधारभूत जरूरतों के लिए लड़ रही है।’’

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल