लाइव न्यूज़ :

जापान: महिलाओं को 'Naked Festival' में शामिल होने की मिली अनुमति, बस इन शर्तों का करना होगा पालन

By आकाश चौरसिया | Updated: January 24, 2024 15:26 IST

हाडाका मतसुरी यह जापान का एक पारंपरिक त्योहार है, जिसे जापान के आईची प्रान्त के इनाज़ावा शहर की कोनोमिया मंदिर द्वारा आयोजित किया जाता है। यह 22 फरवरी को होने वाला है और इसमें लगभग 10,000 स्थानीय पुरुषों के भाग लेने की उम्मीद है।

Open in App

नई दिल्ली: इतिहास में 1650 साल से चले आ रहे 'नेकेड त्योहार' में पहली बार जापान की मंदिर ने एक बड़ा निर्णय लिया। इस कदम से उन सभी महिलाओं के लिए अच्छी खबर है, जो ऐसे आयोजन का हिस्सा बनना चाहती थी। इसे जापान में त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया जाता है और इसे हाडाका मतसुरी नाम से भी जाना जाता है। दक्षिण चीन मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट ने इस बात की जानकारी दी है।

हाडाका मतसुरी यह जापान का एक पारंपरिक त्योहार है, जिसे जापान के आईची प्रान्त के इनाज़ावा शहर की कोनोमिया मंदिर द्वारा आयोजित किया जाता है। यह 22 फरवरी को होने वाला है और इसमें लगभग 10,000 स्थानीय पुरुषों के भाग लेने की उम्मीद है।

इस वर्ष, 40 महिलाओं को त्योहार के कुछ अनुष्ठानों में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी जो कि 'केवल पुरुषों' का अब तक समारोह हुआ करता था। हालांकि, इंडिपेंडेंट रिपोर्ट के मुताबिक, वे पूरी तरह से कपड़े पहने रहेंगी, पारंपरिक हैप्पी कोट पहनना होगा और पुरुषों की पारंपरिक हिंसक झड़प से दूर रहेंगी। वे केवल 'नाओइजासा' अनुष्ठान में भाग लेंगी, जिसके लिए उन्हें बांस की घास को कपड़े में लपेटकर मंदिर के मैदान में जाएंगी।

आयोजन समिति के एक अधिकारी मित्सुगु कात्यामा ने कहा, ''विश्व में फैली महामारी के कारण इस समारोह का आयोजन पिछले 5 साल से नहीं हो पाया था। लेकिन इस समारोह के मद्देनजर हमें महिलाओं की ओर से भाग लेने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हुए।"  उन्होंने स्पष्ट किया कि अतीत में महिलाओं पर कोई सक्रिय प्रतिबंध नहीं था, लेकिन वे स्वेच्छा से उत्सव से दूर रहती थीं। इस निर्णय की प्रशंसा करते हुए स्थानीय महिलाओं और कई जेंडर कार्यकर्ता ने कहा कि यह समानता के अधिकार के तहत सोसाइटी की ओर एक कदम आगे बढ़ाता है। 

क्या है समारोह?समारोह के दौरान, हजारों पुरुष न मात्र कपड़े पहनते हैं, जिनमें सभी पैरों में सफेद मोजे की एक जोड़ी और फंडोशी नामक एक लंगोटी पहनकर इस आयोजन में सम्मिलित होते हैं। त्योहार के अनुष्ठानों के एक भाग के रूप में, पुरुष शुरुआती घंटे मंदिर के मैदान के चारों ओर दौड़ने और ठंडे पानी से खुद को शुद्ध करने में बिताते हैं और फिर मुख्य मंदिर की ओर जाते हैं। फिर प्रतिभागी दो भाग्यशाली छड़ियों को खोजने के लिए संघर्ष करते हैं, जिन्हें मंदिर का पुजारी टहनियों के 100 अन्य बंडलों के साथ फेंक देता है। वे सभी में से चुने हुए आदमी को बुलाते हैं और उन्हें छूने का प्रयास करते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह उनके लिए एक साल तक सौभाग्यशाली रहने वाला है। 

टॅग्स :जापानTokyo
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!