लाइव न्यूज़ :

तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच म्यांमा में वायरलेस इंटरनेट सेवा बंद

By भाषा | Updated: April 2, 2021 20:23 IST

Open in App

यांगून, दो अप्रैल (एपी) म्यांमा में सेना के आदेश पर वायरलेस ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार को बंद कर दी गईं। एक स्थानीय सेवा प्रदाता ने यह जानकारी दी।

सत्ता के जुंटा के हाथों में चले जाने के खिलाफ प्रदर्शनकारियों का विरोध लगातार जारी है।

स्थानीय सेवा प्रदाता ओरेडू की ओर से ऑनलाइन पोस्ट किए गए बयान के मुताबिक परिवहन एवं संचार मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी निर्देश में ‘‘अगले नोटिस तक सभी वायरलेस ब्रॉडबैंड डेटा सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद रखने को कहा गया है।”

हफ्तों तक रात में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद करने के बाद सेना ने शुक्रवार को फाइबर आधारित लैंडलाइन इंटरनेट कनेक्शन के अलावा सभी तरह की इंटरनेट सेवा रोक दी है। ब्रॉडबैंड की गति भी बेहद धीमी है।

म्यांमा में इंटरनेट सेवा देने में अग्रणी, नार्वे की कंपनी टेलेनॉर ने पुष्टि की है कि वह अब वायरलेस इंटरनेट सेवा नहीं दे रही है। कंपनी ने कहा कि वह ब्रॉडबैंड सेवा दे रही है लेकिन शुक्रवार से उसकी गति 40 मेगाबाइट प्रति सेकेंड कर दी गई है जो न्यूनतम गति 100 मेगाबाइट प्रति सेकेंड (एमपीएस) से भी कम है।

सरकार ने कुछ सैन्य नियंत्रित मीडिया को छोड़ सभी को बंद कर दिया है। कुछ को कार्य करने से रोक दिया गया है। हालांकि कुछ सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अपनी बात रख रहे हैं।

फेसबुक ने म्यांमा में उपयोगकर्ताओं को नया सुरक्षा फीचर देने की घोषणा की है जिससे गैर मित्र उनकी प्रोफाइल तक पहुंच नहीं बना सके।

फेसबुक और अन्य प्रमुख सोशल मीडिया मंचों ने म्यांमा सेना के सदस्यों को प्रतिबंधित कर दिया है जिन्हें तात्माडॉ भी कहा जाता है, इसके साथ ही सेना से जुड़े वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के विज्ञापनों पर भी रोक लगा दी गई है।

दक्षिण कोरियाई बैंक ने शुक्रवार केा कहा कि यांगून स्थित अपनी शाखा को अस्थायी रूप से बंद कर रहा है और दक्षिण कोरियाई कर्मचारियों को वापस लाने पर विचार कर रहा है। बैंक ने यह कदम सुरक्षा बलों की गोली से उसके एक स्थानीय कर्मचारी की मौत होने के बाद उठाया है।

शिनहान बैंक की प्रवक्ता नोह जी यंग ने बताया कि महिला कर्मी के सिर में बुधवार को उस समय गोली मारी गई थी जब वह काम से घर लौट रही थी और शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

हालांकि, बैंक ने मृतक महिला की विस्तृत जानकारी नहीं दी।

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि महिला को उस समय गोली मारी गई जब सुरक्षाबल महिला की कार की जांच कर रहे थे जिसे बैंक ने मुहैया कराया था।

मंत्रालय ने कहा कि उसने दक्षिण कोरियाई नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे ऐसी जांच के दौरान सतर्क रहें।

इस बीच, म्यांमा की मुद्रा क्यात की छपाई में इस्तेमाल आने वाले कच्चे माल की आपूर्ति करने वाली जर्मन कंपनी जी प्लस डी ने आपूर्ति रोकने का फैसला किया है।

कंपनी के मुताबिक उसने यह फैसला सेना और आम नागरिकों के बीच हो रही हिंसा के मद्देनजर उठाया है।

शुक्रवार को ही, न्यूयॉर्क स्थित मानवाधिकार निगरानी संस्था ने एक रिपोर्ट जारी कर कहा कि म्यांमा की सेना ने नेताओं, चुनाव अधिकारियों, पत्रकारों, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों समेत सैकड़ों लोगों को जबरन गायब कर दिया है और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हुए वे किन स्थानों पर है या वकीलों तथा उनके परिवार के सदस्यों को उन तक जाने देने से इनकार कर दिया है।

ह्यूमन राइट्स वॉच के एशिया निदेशक ब्रैड एडम्स ने कहा, ‘‘सैन्य जुंटा की तरफ से मनमानी गिरफ्तारी और जबरन लोगों को गायब करने का व्यापक प्रयोग तख्तापलट विरोधी प्रदर्शनकारियों के मन में डर पैदा करने वाले मालूम होते हैं।”

उन्होंने कहा, “संबंधित सरकारों को प्रत्येक लापता व्यक्ति की रिहाई की मांग करनी चाहिए और इस अत्याचारी सेना को अंतत: जिम्मेदार ठहराने के लिए जुंटा नेताओं के खिलाफ लक्षित आर्थिक प्रतिबंध लगाने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'