लाइव न्यूज़ :

विंटर ओलम्पिक्स: साउथ कोरिया के पदक विजेताओं को सेना में न जाने की छूट

By IANS | Updated: February 27, 2018 09:44 IST

दक्षिण कोरिया में 18 से 35 वर्षो के बीच केसभी पुरुषों को सेना में दो साल के लिए कार्य करना अनिवार्य है लेकिन ओलम्पिक में पदक या एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को इसमें छूट दी गई है।

Open in App

प्योंगचांग शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में पदक जीतने वाले दक्षिण कोरियाई खिलाड़ियों को सेना में न जाने की छूट मिलेगी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। दक्षिण कोरिया में 18 से 35 वर्षो के बीच केसभी पुरुषों को सेना में दो साल के लिए कार्य करना अनिवार्य है लेकिन ओलम्पिक में पदक या एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को इसमें छूट दी गई है।

शीतकालीन ओलम्पिक में पदक जीतने वाले सात खिलाड़ी, स्केलेटन स्लाइडर यून सूंग-बिन, बोबस्लेडर सियो यंग-वू, स्पीड स्केटर चा मिन-क्यू, किम ताय-यून एवं जाए-वून और शॉर्ट ट्रैकर लिम हायो-जुन एवं वांग दाए-हीयोन को तकनीकी रूप से सेनो से छूट नहीं दी गई है लेकिन उनके साथियों के विपरीत उन्हें सेनावास में रहने या पूरी ट्रेनिंग करने की जरूरत नहीं है। इस खिलाड़ियों को केवल चार सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण लेना है।

प्रशिक्षण के बाद वह भर्ती कानून के तहत कला एवं खेल में सैनिक बनेंगे। आधिकारिक रूप से वह दो वर्षो और दस महीनों के लिए सैनिक होंगे लेकिन वह अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं एवं अपने क्लब के लिए प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए स्वतंत्र होंगे।

टॅग्स :शीतकालीन ओलंपिक खेल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं जोहान्स होसफ्लोट क्लेबो? नॉर्वे के स्टार विंटर गेम्स में 6 गोल्ड जीतने वाले पहले एथलीट

विश्वमिलिए एलिसा लियू से, अमेरिकी विंटर ओलंपिक्स गोल्ड मेडलिस्ट जो चीनी जासूसी ऑपरेशन में थीं शामिल

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलOlympic Winter Games IOC: 1924, 1968, 1992 के बाद 2030, फ्रांस के फ्रेंच आल्प्स को शीतकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी, जानें 2034 किस देश में

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल