लाइव न्यूज़ :

विकिलीक्स ने कहा असांजे हैं बीमार, अदालत की सुनवाई में नहीं आ पाए

By भाषा | Updated: May 30, 2019 16:36 IST

ब्रिटेन में जमानत के दौरान फरार होने के सिलसिले में वह बेलमार्श अदालत में सजा काट रहे हैं। वह अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ मुकदमा लड़ रहे हैं, जिसने उन पर सैन्य और राजनयिक सूत्रों के नाम उजागर करने वाले गोपनीय दस्तावेज को प्रकाशित कर जासूसी कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वीडन भी कथित दुष्कर्म के लिए उनसे पूछताछ करना चाहता है। न्यायमूर्ति एम्मा आरबथनॉट ने कहा कि इस पर 12 जून को व्यापक सुनवाई होगी।विकिलीक्स ने कहा है कि वह असांजे के स्वास्थ्य के बारे में बहुत चिंतित है। गोपनीयता की मुखालफत करने वाले संगठन ने कहा कि उन्हें जेल के स्वास्थ्य वार्ड में भेजा गया है। 

विकिलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे संभवत: स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण अदालत की कार्यवाही में नहीं आ पाए। वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में बृहस्पतिवार को प्रत्यर्पण की संक्षिप्त सुनवाई में वीडियो लिंक के जरिए जेल से असांजे की पेशी की संभावना थी।

ब्रिटेन में जमानत के दौरान फरार होने के सिलसिले में वह बेलमार्श अदालत में सजा काट रहे हैं। वह अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ मुकदमा लड़ रहे हैं, जिसने उन पर सैन्य और राजनयिक सूत्रों के नाम उजागर करने वाले गोपनीय दस्तावेज को प्रकाशित कर जासूसी कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

स्वीडन भी कथित दुष्कर्म के लिए उनसे पूछताछ करना चाहता है। न्यायमूर्ति एम्मा आरबथनॉट ने कहा कि इस पर 12 जून को व्यापक सुनवाई होगी। विकिलीक्स ने कहा है कि वह असांजे के स्वास्थ्य के बारे में बहुत चिंतित है। गोपनीयता की मुखालफत करने वाले संगठन ने कहा कि उन्हें जेल के स्वास्थ्य वार्ड में भेजा गया है। 

इक्वाडोर की अदालत ने असांजे से जुड़े हैकर को नहीं दी जमानत

इक्वाडोर की एक अदालत ने विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे से जुड़े स्वीडिश नागरिक एवं कंप्यूटर हैकिंग के आरोपी की जमानत याचिका बुधवार को नामंजूर कर दी। ओला बिनी को 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था जब वह जापान के लिए इक्वाडोर से रवाना हो रहा था।

इसी दिन क्वीटो ने असांजे को शरण देने वाला अपना प्रस्ताव वापस ले लिया था। असांजे ने 2012 से इक्वाडोर के लंदन दूतावास में शरण ली हुई थी। इक्वाडोर की सरकार ने आरोपी बिनी (36) पर देश के कंप्यूटर सिस्टम पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

न्यायाधीश यादिरा प्रोआनो ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि बिनी ने जांचकर्ताओं के साथ सहयोग करने से इनकार कर दिया और अभियोजन पक्ष कथित हैकिंग से हुए नुकसान एवं संभावित पीड़ितों की पहचान नहीं कर पाए हैं।

टॅग्स :जूलियन असांजेअमेरिकाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा