लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकी राधा अयंगर को पेंटागन में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए उनके बारे में सबकुछ

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 16, 2022 14:01 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा भारतीय-अमेरिकी राधा अयंगर प्लंब को पेंटागन के एक शीर्ष पद के लिए नामित किया गया है। फिलहाल, प्लंब बतौर रक्षा उपमंत्री की चीफ ऑफ स्टाफ अपनी सेवाएं दे रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्लंब बुधवार को 'डिफेंस फॉर ऐक्विजिशन एंड सस्टेनमेंट' के उप अवर सचिव के पद के लिए नामित किया गया।प्लंब ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से शुरुआत की जहां वह एक सहायक प्रोफेसर थीं।

वॉशिंगटन: भारतीय-अमेरिकी राधा अयंगर प्लंब को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पेंटागन के एक शीर्ष पद के लिए नामित किया है। रक्षा उपमंत्री की चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में सेवाएं दे रहीं प्लंब बुधवार को 'डिफेंस फॉर ऐक्विजिशन एंड सस्टेनमेंट' के उप अवर सचिव के पद के लिए नामित किया गया। प्लंब चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले गूगल में विश्वास और सुरक्षा के लिए अनुसंधान और अंतर्दृष्टि की निदेशक थीं और व्यापार विश्लेषण, डेटा विज्ञान और तकनीकी अनुसंधान संबंधित टीम का नेतृत्व करती थीं।

वह फेसबुक में ग्लोबल हेड ऑफ पॉलिसी एनालिसिस के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं, जहां उन्होंने उच्च जोखिम/उच्च नुकसान, गंभीर और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए काम किया। उन्होंने रक्षा मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय और व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर कई वरिष्ठ पदों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं। 

जानिए कौन हैं राधा अयंगर प्लंब?

प्लंब ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से शुरुआत की जहां वह एक सहायक प्रोफेसर थीं। उन्होंने हार्वर्ड में पोस्टडॉक्टरल कार्य किया और पीएचडी और एमएस प्रिंसटन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पूरा किया। उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से अपना बीएस पूरा किया है। प्लंब रैंड कॉर्पोरेशन में एक वरिष्ठ अर्थशास्त्री थीं, जहां उन्होंने रक्षा विभाग में तैयारी और सुरक्षा प्रयासों के माप और मूल्यांकन में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया।

टॅग्स :जो बाइडनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."