Peter Nygard: यौन हमले के चार मामलों में दोषी और दो अन्य मामलों में बरी, जानें कौन पीटर निगार्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 13, 2023 12:31 PM2023-11-13T12:31:42+5:302023-11-13T12:32:20+5:30

Peter Nygard: पांच महिलाओं ने गवाही दी कि टूर और नौकरी के लिए साक्षात्कार के बहाने उन्हें निगार्ड के टोरंटो स्थित मुख्यालय में बुलाया गया था।

who is Peter Nygard Fashion mogul guilty of sex assaults Canadian fashion mogul Peter Nygard guilty of four counts of sexual assault | Peter Nygard: यौन हमले के चार मामलों में दोषी और दो अन्य मामलों में बरी, जानें कौन पीटर निगार्ड

file photo

Highlightsनिगार्ड (82) ने लगाए गए आरोपों के संदर्भ में कहा कि वह इनमें से किसी भी मामले में दोषी नहीं हैं। आरोप 1980 के दशक और मध्य 2000 के बीच घटी घटनाओं के सिलसिले में लगाये गये हैं। न्यागार्ड ने उसे कुछ समय के लिए अपने निजी कक्ष ‘सुइट’ से बाहर नहीं जाने दिया।

Peter Nygard: कभी महिला फैशन उद्योग के दिग्गज उद्योगपति रहे पीटर निगार्ड को रविवार को कनाडा की एक अदालत ने यौन हमले के चार मामलों में दोषी पाया जबकि दो अन्य मामलों में बरी कर दिया। यहां छह सप्ताह तक चली सुनवाई के बाद पांचवें दिन अदालत ने यह फैसला सुनाया।

निगार्ड (82) ने लगाए गए आरोपों के संदर्भ में कहा कि वह इनमें से किसी भी मामले में दोषी नहीं हैं। ये आरोप 1980 के दशक और मध्य 2000 के बीच घटी घटनाओं के सिलसिले में लगाये गये हैं। पांच महिलाओं ने गवाही दी कि टूर और नौकरी के लिए साक्षात्कार के बहाने उन्हें निगार्ड के टोरंटो स्थित मुख्यालय में बुलाया गया था।

लेकिन वहां सबसे ऊपर की मंजिल पर स्थित एक विशेष कक्ष (सूइट) में उनमें से चार पर यौन हमला किया गया। इन पांचों महिलाओं ने कहा कि निगार्ड के साथ मुलाकात के दौरान वे यौन गतिविधि की शिकार हुईं जिसके लिए उनकी सहमति नहीं थी। शिकायतकर्ताओं में से एक ने गवाही दी कि न्यागार्ड ने उसे कुछ समय के लिए अपने निजी कक्ष ‘सुइट’ से बाहर नहीं जाने दिया।

जिसके कारण जबरन बंधक बनाने का आरोप लगाया गया। निगार्ड ने इन महिलाओं द्वारा लगाये गये आरोपों का खंडन किया। सुनवाई के आखिरी में अभियोजकों ने कहा कि निगार्ड का टाल-मटोल वाला रवैया रहा और उन्होंने सवालों का सही -सही जवाब नहीं दिया। इन वकीलों ने कहा कि पांच महिलाओं की गवाही में एकरूपता निगार्ड के व्यवहार में एक पैटर्न को दर्शाता है।

Web Title: who is Peter Nygard Fashion mogul guilty of sex assaults Canadian fashion mogul Peter Nygard guilty of four counts of sexual assault

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे