लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: तालिबान की नई सरकार का मुखिया मोहम्मद हसन अखुंद कौन है, जानिए 5 बड़ी बातें

By विनीत कुमार | Updated: September 7, 2021 21:49 IST

तालिबान ने जिस नए मंत्रिमंडल की घोषणा की है, इसके तहत मुल्ला गनी बरादर को उप प्रधानमंत्री बनाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान की शुरुआत कंधार से हुई थी, मुल्ला हसन अखुंद का ताल्लुक यहीं से है।मुल्ला हसन ने 20 साल तक तालिबान के ‘रहबरी शूरा’ के प्रमुख के तौर पर भी काम किया है।तालिबान की ओर से मंगलवार शाम अफगानिस्तान के लिए मंत्रिमंडल की घोषणा की गई।

काबुल: तालिबान ने अफगानिस्तान में अपने मंत्रिमंडल का ऐलान कर दिया। मुल्ला हसन अखुंद इस सरकार के प्रमुख होंगे। वहीं वैश्विक आतंकियों की लिस्ट में शामिल सिराजुद्दीन हक्कानी को गृहमंत्री बनाया गया है।

अफगानिस्तान के नए पीएम मुल्ला हसन अखुंद कौन हैं?

1. मुल्ला हसन का ताल्लुक कंधार से है। कंधार ही वह जगह है जहां से तालिबान की शुरुआत मानी जाती है। तालिबान के संस्थापक सदस्यों में मुल्ला हसन को गिना जाता है। 

2. मुल्ला हसन ने 20 साल तक ‘रहबरी शूरा’ के प्रमुख के तौर पर काम किया है। रहबरी शुरा  दरअसल तालिबान के नेतृत्व की एक काउंसिल है और अहम फैसले लेती है।

3. मुल्ला हसन को तालिबान के धार्मिक नेता शेख हेबतुल्लाह का बेहद करीबी माना जाता है। 

4. मुल्ला ने 1996 से 2001 तक अफगानिस्तान में तालिबान की पिछली सरकार के दौरान विदेश मंत्री और उप-प्रधानमंत्री के रूप में भी काम किया था। साथ ही तालिबान के पिछले शासन के अंतिम वर्षों में मुल्ला हसन ने अंतरिम प्रधानमंत्री के तौर पर काबुल में तालिबान की सरकार का नेतृत्व किया था। 

5. मुल्ला हसन ने ही तालिबान की पिछली सरकार में 2001 में बामियान बुद्ध की मूर्ति तोड़ने की मंजूरी देते हुए इसे धार्मिक कर्तव्य बताया था।  

बता दें कि तालिबान ने जिस नए मंत्रिमंडल की घोषणा की है, इसके तहत मुल्ला गनी बरादर को उप प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। बरादर ने अमेरिका के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये थे, जिसके तहत अमेरिका पूरी तरह अफगानिस्तान से बाहर निकल गया था। 

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने मंत्रिमंडल की घोषणा करते हुए कहा कि यह नियुक्तियां अंतरिम सरकार के लिये की गई हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि मंत्रिमंडल में शामिल लोगों का कार्यकाल कितना लंबा होगा और कैबिनेट में बदलाव के क्या मानदंड होंगे।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?