लाइव न्यूज़ :

इमरान खान कहां हैं? बहनों ने जेल में मिलने की इजाजत मांगी, मौत की अफवाहें तेज!

By संदीप दाहिमा | Updated: November 26, 2025 16:19 IST

Where Is Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत की अफवाहों के बीच उनकी बहनों- नोरीन, अलीमा और उज्मा खान ने आरोप लगाया है कि जेल में इमरान से मिलने की उनकी मांग पर उन्हें प्रताड़ित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान कहां हैं? बहनों ने जेल में मिलने की इजाजत मांगी, मौत की अफवाहें तेज!

Where Is Imran Khan:पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत की अफवाहों के बीच उनकी बहनों- नोरीन, अलीमा और उज्मा खान ने आरोप लगाया है कि जेल में इमरान से मिलने की उनकी मांग पर उन्हें प्रताड़ित किया गया। बहनों का कहना है कि इस हफ्ते रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थकों ने उन पर हमला किया। इमरान खान 2023 से अदियाला जेल में बंद हैं, और बहनों ने यह भी दावा किया कि उन्हें पिछले तीन सप्ताह से अपने भाई से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों ने अदियाला जेल के बाहर उन पर और खान के समर्थकों पर पिछले सप्ताह हुए ‘बर्बर’ पुलिस हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जेल में बंद इमरान खान की बहनों - नोरीन नियाजी, अलीमा खान और डॉ. उजमा खान को अपने भाई से मिलने की अनुमति नहीं दी गयी थी। उसके बाद खान की बहनों ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अन्य सदस्यों के साथ अदियाला जेल के बाहर डेरा डाल दिया था। वे एक महीने से जेल के बाहर बैठे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें बेरहमी से पीटा। पार्टी ने सवाल किया कि क्या इमरान खान से मुलाकात की मांग करना कार्यकर्ताओं का अपराध था। पंजाब प्रांत के पुलिस प्रमुख उस्मान अनवर को लिखे पत्र में खान की बहनों ने कहा कि हिंसा क्रूर और सुनियोजित थी तथा पुलिसकर्मियों द्वारा बिना उकसावे के की गई। इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी ने कहा, ‘‘ हमने उनके (खान के) स्वास्थ्य स्थिति को लेकर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया। हमने न तो सड़कें जाम कीं, न ही सार्वजनिक आवाजाही में बाधा डाली, और न ही किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल हुए। फिर भी, बिना किसी चेतावनी या उकसावे के क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट अचानक बंद कर दी गईं, जिससे वहां अंधेरा छा गया। इसके बाद पंजाब पुलिस के कर्मियों द्वारा हम पर क्रूर और सुनियोजित हमला किया गया। ’’

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!