लाइव न्यूज़ :

क्या है श्रीलंका का नया कानून?, 80 साल के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को छोड़ना पड़ा सरकारी बंगला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2025 11:01 IST

पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे 2005 से 2015 तक राष्ट्रपति रहे। वह 2004 से 2005 तक और फिर 2019 से 2022 तक प्रधानमंत्री भी रहे।

Open in App
ठळक मुद्देकोलंबो स्थित बंगले और तंगाल्ले स्थित उनके निजी घर, दोनों के सामने प्रदर्शनकारियों ने घेरा डाल दिया था।प्रदर्शनों के बाद महिंदा के छोटे भाई गोटबाया राजपक्षे को राष्ट्रपति पद से हटना पड़ा। वर्तमान नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) सरकार द्वारा चुनाव-पूर्व किए गए लोकप्रिय वादों में से एक था।

कोलंबोः श्रीलंका की संसद द्वारा एक दिन पहले पूर्व राष्ट्रपतियों के विशेषाधिकार खत्म करने संबंधी कानून पारित करने के बाद पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे अपना सरकारी बंगला छोड़ दिया है। राजपक्षे का बंगला कोलंबो के आवासीय क्षेत्र सिनेमन गार्डन्स में स्थित है। महिंदा राजपक्षे नवंबर में 80 वर्ष के हो जाएंगे। वह 2015 से सरकारी बंगले में रह रहे हैं। राजपक्षे 2005 से 2015 तक राष्ट्रपति रहे। वह 2004 से 2005 तक और फिर 2019 से 2022 तक प्रधानमंत्री भी रहे। राजपक्षे के एक सहयोगी ने कहा, "वह (महिंदा राजपक्षे) तंगाल्ले स्थित अपने घर पहुंचे।"

कोलंबो से दक्षिण में 190 किलोमीटर दूर हंबनटोटा जिले में तंगाल्ले स्थित कार्लटन हाउस ही वह जगह है जहां से राजपक्षे ने 1970 में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। वर्ष 2022 में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके कोलंबो स्थित बंगले और तंगाल्ले स्थित उनके निजी घर, दोनों के सामने प्रदर्शनकारियों ने घेरा डाल दिया था।

हालांकि, वे किसी भी इमारत में घुसने में कामयाब नहीं हो पाए। प्रदर्शनों के बाद महिंदा के छोटे भाई गोटबाया राजपक्षे को राष्ट्रपति पद से हटना पड़ा। बुधवार को श्रीलंका की संसद ने पूर्व राष्ट्रपतियों के विशेषाधिकार समाप्त करने संबंधी विधेयक को पारित कर दिया। यह वर्तमान नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) सरकार द्वारा चुनाव-पूर्व किए गए लोकप्रिय वादों में से एक था।

राष्ट्रपति अधिकार अधिनियम संख्या 4, 1986 को निरस्त करने के लिए 'राष्ट्रपति अधिकार (निरसन) अधिनियम संख्या 18, 2025' शीर्षक वाला विधेयक, एक अधिनियम बन गया है। इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि सभी पूर्व राष्ट्रपतियों और उनकी पत्नियों को दिए गए विशेषाधिकारों को वापस लेने संबंधी विधेयक को संसद में साधारण बहुमत से ही मंजूरी दी जा सकती है।

उच्चतम न्यायालय ने इस प्रकार राजपक्षे परिवार की पार्टी, श्रीलंका पीपुल्स फ्रंट जिसे इसके सिंहली नाम श्रीलंका पोदुजाना पेरमुना (एसएलपीपी) के नाम से जाना जाता है, द्वारा बिल की संवैधानिकता को चुनौती देकर उसे विफल करने के प्रयास को खारिज कर दिया। वर्तमान में देश में पांच जीवित पूर्व राष्ट्रपति और एक अन्य राष्ट्रपति की विधवा हैं। जब सरकार ने संसद में यह विधेयक प्रस्तुत किया, उस समय केवल तीन ही इन सुविधाओं का लाभ ले रहे थे।

टॅग्स :श्रीलंकाSri Lankan Army
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!