लाइव न्यूज़ :

ईरान पर हथियार पाबंदी को नहीं मिला विस्तार, इजराइल ने की निंदा

By भाषा | Updated: August 16, 2020 11:00 IST

ईरान पर अनिश्चितकाल के लिए हथियार पाबंदी लगाने के अमेरिकी प्रस्ताव को 15 सदस्यीय संरा सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को गिरा दिया था। प्रस्ताव का केवल डोमिनिक गणराज्य ने समर्थन किया जबकि रूस तथा चीन ने इसका विरोध किया।

Open in App
ठळक मुद्देईरान पर संयुक्त राष्ट्र के हथियार प्रतिबंध का नवीकरण नहीं करने के फैसला किया इजराइल के नेताओं ने कहा कि इस फैसले से पश्चिम एशिया में ईरान की आक्रामकता को बढ़ावा मिलेगा।

यरूशलम: ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के हथियार प्रतिबंध का नवीकरण नहीं करने के फैसले की इजराइल के नेताओं ने शनिवार को निंदा की और कहा कि इस फैसले से पश्चिम एशिया में ईरान की आक्रामकता को बढ़ावा मिलेगा।

ईरान पर अनिश्चितकाल के लिए हथियार पाबंदी लगाने के अमेरिकी प्रस्ताव को 15 सदस्यीय संरा सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को गिरा दिया था। प्रस्ताव का केवल डोमिनिक गणराज्य ने समर्थन किया जबकि रूस तथा चीन ने इसका विरोध किया।

बाकी के 11 सदस्य मतदान से दूर रहे। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस मतदान के प्रति नाराजगी जताई और कहा, ‘‘ईरान के आतंकवाद तथा आक्रामकता से क्षेत्र तथा पूरी दुनिया की शांति को खतरा है। हथियार बिक्री का विरोध करने के बजाए सुरक्षा परिषद इसे बढ़ावा दे रही है।’’ उन्होंने कहा कि इजराइल अमेरिका के साथ सहयोग करता रहेगा। 

टॅग्स :इजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल