लाइव न्यूज़ :

हमें 9/11 आतंकवादी हमलों को भूलना नहीं चाहिए: भारत

By भाषा | Updated: September 21, 2021 09:50 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क (अमेरिका), 21 सितंबर भारत ने आतंकवाद के हर रूप की निंदा किए जाने की बात पर जोर देते हुए कहा कि 9/11 आतंकवादी हमलों, हमले के पीड़ितों और उस ‘‘घातक’’ हमले से सीखे सबक को हमें भूलना नहीं चाहिए।

विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) रीनत संधू ने संयुक्त राष्ट्र और 9/11 स्मारक एवं संग्रहालय की ओर से आतंकवाद विरोधी संयुक्त राष्ट्र कार्यालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में 9/11 आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को सोमवार को श्रद्धांजलि दी।

इस कार्यक्रम में 300 से अधिक लोगों ने शिरकत की, जिनमें संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के उद्घाटन के लिए न्यूयॉर्क में एकत्रित 120 से अधिक सदस्य देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले राष्ट्राध्यक्षों, मंत्रियों तथा प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने ट्वीट किया, ‘‘ हमें उन घातक हमलों, उसमें मारे गए लोगों और उससे सीखे सबक को नहीं भूलना चाहिए। आतंकवाद का हर रूप निंदनीय है।’’

संधू ने 9/11 के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। ये स्माकर उन उत्तर और दक्षिण टावरों के स्थान पर बनाए गए हैं जो अल-कायदा के आतंकवादियों द्वारा किए हमले में ढह गए थे। आतंकवादियों ने ‘अमेरिकन एयरलाइंस’ और ‘यूनाइटेड एयरलाइंस’ के विमानों का अपहरण कर उन्हें इन इमारतों से टकरा दिया था, जिससे ये ढह गईं थीं। 2001 और 1993 के आतंकवादी हमलों में मारे गए 2,983 लोगों के नाम स्मारक के किनारे कांस्य पैरापेट पर अंकित हैं। 9/11 आतंकवादी हमले में भारत सहित 90 से अधिक देशों के लोग मारे गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सितंबर 2014 में अमेरिका यात्रा के दौरान 9/11 स्मारक स्थल का दौरा किया था और 2001 आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'