लाइव न्यूज़ :

Major League Soccer: 106 दिन के बाद शानदार कमबैक!, लियोनल मेस्सी ने दागे 2 गोल, इंटर मियामी ने फिलाडेल्फिया यूनियन को 3-1 से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2024 12:28 IST

Major League Soccer: 14 जुलाई को कोपा अमेरिका फाइनल में कोलंबिया के खिलाफ 1-0 की जीत के दौरान दाएं टखने में लगी चोट के कारण एक जून के बाद पहली बार इंटर मियामी की ओर से खेल रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देMajor League Soccer: एल. मेस्सी ने 26वें और 30वें मिनट में गोल दागे।Major League Soccer: फिलाडेल्फिया यूनियन को 3-1 से हराया।Major League Soccer: एकमात्र गोल मिखाइल उहरे ने दूसरे मिनट में किया।

Major League Soccer: लंबे समय बाद वापसी (लगभग 106 दिन के बाद) कर रहे स्टार खिलाड़ी लियोनल मेस्सी के दो गोल की मदद से इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर में शनिवार को यहां फिलाडेल्फिया यूनियन को 3-1 से हराया। अर्जेन्टीना के स्टार खिलाड़ी मेस्सी राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं और 14 जुलाई को कोपा अमेरिका फाइनल में कोलंबिया के खिलाफ 1-0 की जीत के दौरान दाएं टखने में लगी चोट के कारण एक जून के बाद पहली बार इंटर मियामी की ओर से खेल रहे थे।

मेस्सी ने 26वें और 30वें मिनट में गोल दागे और दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में लुई सुआरेज (90 प्लस आठ मिनट) के गोल में मदद भी की। फिलाडेल्फिया यूनियन की ओर से एकमात्र गोल मिखाइल उहरे ने दूसरे मिनट में किया।

एमबाप्पे और विनिसियस के गोल से मैड्रिड ने सोसीदाद को हराया

काइलियान एमबाप्पे और विनिसियस जूनियर ने पेनल्टी को गोल में बदला जिससे रीयाल मैड्रिड ने ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में रीयाल सोसीदाद को 2-0 से हराया। सर्जियो गोमेज के हैंडबॉल करने के बाद मैड्रिड को पेनल्टी मिली जिसे विनिसियस ने 58वें मिनट में गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

मैड्रिड को सोसीदाद के डिफेंडर जॉन अरामबुरु के फाउल पर 75वें मिनट में एक और पेनल्टी मिली जिसे एमबाप्पे ने गोल में बदलकर टीम की 2-0 से जीत सुनिश्चित की। दिन के अन्य मुकाबालों में सेविला ने गेटाफे को 1-0 से हराया जबकि इस्पानयोल ने अलावेस को 3-2 से शिकस्त दी। विलारीयाल ने मालोर्का को 2-1 से हराया।

टॅग्स :लियोनेल मेसीArgentina
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविश्व आंकड़ेः परमाणु ऊर्जा नहीं, अक्षय ऊर्जा का है भविष्य, सौर-पवन ऊर्जा में 793 गीगावॉट की वृद्धि

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल