लाइव न्यूज़ :

तालिबान की बर्बरता का एक और नमूना, पूर्व अफगान सैन्य अधिकारी को यातना देने का वीडियो वायरल

By विनीत कुमार | Updated: December 29, 2021 11:45 IST

तालिबान के लड़ाकों द्वारा पूर्व अफगान सरकार के एक सैन्य अधिकारी के साथ मारपीट और उसे टॉर्चर करने का वीडियो सामने आया है। इसके बाद एक बार फिर तालिबान द्वारा किए गए वादों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Open in App

काबुल: अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान की क्रूरता के कई वीडियो और सबूत आते रहे हैं। साथ ही महिलाओं के खिलाफ उसका रवैया भी पुराने ढर्रे पर आधारित नजर आया है। तालिबान से जुड़ा ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है जिसमें उसके लड़ाके पूर्व अफगान सरकार के एक सैनिक के साथ मार-पीट कर रहे है और उसे यातना दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक सोशल मीडिया पर भी तालिबान के रवैयों की जमकर आलोचना हो रही है।

टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार एक सैनिक के साथ यातना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में लोगों ने कहा है कि इस तरह की कार्रवाई स्पष्ट रूप से तालिबान द्वारा सत्ता में आने के बाद शासन के मानकों को लेकर पूर्व में की गई घोषणाओं से काफी उलट है। सामने आई जानकारी के अनुसार जिस शख्स को यातना दी जा रही है, उसका नाम रहमतुल्ला कादरी है और वह पूर्व सेना अधिकारी है। कादरी को पिछले हफ्ते तालिबान ने पकड़ा था।

एक विश्वविद्यालय के लेक्चरर हेकमतुल्लाह मिरजादा ने कहा, 'उन्होंने एक आम माफी देने को लेकर एक घोषणा की है और उम्मीद की जाती है कि वे इसे बरकरार रखेंगे क्योंकि वादों को पूरा करने से सरकार और लोगों के बीच विश्वास मजबूत होता है।'

वहीं, एक पूर्व सैन्य अधिकारी रहमतुल्लाह अंदार ने कहा, 'इस्लामिक अमीरात को प्रांतों में प्रांतीय गवर्नरों और सुरक्षा विभागों के प्रमुखों के माध्यम से अपने निचले स्तर lk सामान्य माफीनामा लागू करना चाहिए।'

इस बीच टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार तालिबान के शीर्ष सदस्यों में से एक अनस हक्कानी ने कहा कि व्यक्तिगत बदला लेने से बचना चाहिए और सामान्य माफी देने की घोषणा का सम्मान किया जाना चाहिए। हक्कानी ने कहा, 'जब एक सामान्य माफी की घोषणा की गई है तो बेहतर है कि सभी लोगों के साथ ठीक से व्यवहार किया जाए और व्यक्तिगत बदला लेने से बचना चाहिए।'

गौरतलब है कि पहले भी तालिबान द्वारा पूर्व सरकार के सुरक्षा अधिकारियों की हत्याओं और गिरफ्तारी को लेकर 'ह्यूमन राइट्स वॉच' सहित अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा रिपोर्ट जारी की जा चुकी है। तालिबान ने हालांकि इन खबरों को हर बार खंडन किया है।

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा