लाइव न्यूज़ :

Mike Tyson vs Jake Paul: 27 साल के जैक पॉल से 79-73 हारे 58 साल के माइक टायसन?, 20 साल बाद पेशेवर मुकाबला खेलने रिंग पर उतरे, पुराना जादू नहीं दिखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2024 13:49 IST

Mike Tyson vs Jake Paul Live Streaming: यूट्यूबर से मुक्केबाज बने जैक पॉल को सर्वसम्मति से विजेता घोषित किया गया। जीत के अंतर को लेकर हालांकि जज एकमत नहीं थे। एक जज ने पॉल को 80-72 से जबकि दो अन्य जज ने 79-73 से विजेता घोषित किया।

Open in App
ठळक मुद्देMike Tyson vs Jake Paul Live Streaming: मुकाबले को लेकर काफी प्रचार प्रसार किया गया था।Mike Tyson vs Jake Paul Live Streaming: माइक टायसन 20 साल बाद पेशेवर मुकाबला खेलने के लिए रिंग पर उतरे थे।Mike Tyson vs Jake Paul Live Streaming: बहुप्रचारित मुकाबले में 27 साल के जैक पॉल से हार गए।

Mike Tyson vs Jake Paul Live Streaming: अपने जमाने के दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन 58 साल की उम्र में अपना पुराना जादू नहीं दिखा पाए और यहां एक बहुप्रचारित मुकाबले में 27 साल के जैक पॉल से हार गए। टायसन 20 साल बाद पेशेवर मुकाबला खेलने के लिए रिंग पर उतरे थे और इसलिए इस मुकाबले को लेकर काफी प्रचार प्रसार किया गया था।

मुकाबला हालांकि उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा और दर्शकों ने इस पर खुलकर नाराजगी भी व्यक्त की। यूट्यूबर से मुक्केबाज बने जैक पॉल को सर्वसम्मति से विजेता घोषित किया गया। जीत के अंतर को लेकर हालांकि जज एकमत नहीं थे। एक जज ने पॉल को 80-72 से जबकि दो अन्य जज ने 79-73 से विजेता घोषित किया। टायसन ने शुरू में आक्रामकता दिखाई लेकिन वह इसे बरकरार नहीं रख पाए।

दूसरी तरफ जैक पॉल इससे अधिक आक्रामक हो गए। टायसन के पास उनके करारे मुक्कों का कोई जवाब नहीं था। यह मुकाबला पहले 20 जुलाई को होना था लेकिन टायसन के बीमार पड़ जाने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। इसी के साथ आयोजित किए गए एक अन्य मुकाबले में केटी टेलर ने अमांडा सेरानो को हराकर अपना सुपर लाइटवेट खिताब बरकरार रखा।

टॅग्स :माइक टायसनLondonअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."