लाइव न्यूज़ :

Mexico Train Derailment: 13 की मौत और 98 घायल, प्रशांत महासागर को मेक्सिको की खाड़ी से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हादसा,  इंटरओशनिक ट्रेन पटरी से उतरी, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2025 14:00 IST

Mexico Train Derailment: ओआक्साका और वेराक्रूज राज्यों को जोड़ने वाली ‘इंटरओशनिक ट्रेन’ निजांडा कस्बे के पास एक मोड़ से गुजरते समय पटरी से उतर गई।

Open in App
ठळक मुद्देमेक्सिको की नौसेना ने मुझे सूचित किया है कि इंटरओशनिक ट्रेन हादसे में दुर्भाग्य से 13 लोग मारे गए हैं।इस हादसे के बाद रेल लाइन पर यातायात ठप हो गया।मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबॉम ने यह जानकारी दी।

मेक्सिको सिटीः प्रशांत महासागर को मेक्सिको की खाड़ी से जोड़ने वाली रेल लाइन पर रविवार को एक ट्रेन के पटरी से उतर जाने से 13 लोगों की मौत हो गई और 98 अन्य लोग घायल हो गए। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबॉम ने यह जानकारी दी। ओआक्साका और वेराक्रूज राज्यों को जोड़ने वाली ‘इंटरओशनिक ट्रेन’ निजांडा कस्बे के पास एक मोड़ से गुजरते समय पटरी से उतर गई। इस हादसे के बाद रेल लाइन पर यातायात ठप हो गया। शिनबॉम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मेक्सिको की नौसेना ने मुझे सूचित किया है कि इंटरओशनिक ट्रेन हादसे में दुर्भाग्य से 13 लोग मारे गए हैं।’’

उन्होंने बताया कि 98 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने नौसेना सचिव और गृह मंत्रालय में मानवाधिकार मामलों के उपसचिव को घटनास्थल पर जाकर प्रभावित परिवारों की व्यक्तिगत रूप से मदद करने का निर्देश दिया है।

इस बीच, ओआक्साका राज्य के गवर्नर सालोमन जारा ने ‘एक्स’ पर बताया कि कई सरकारी एजेंसी घायलों की सहायता के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, जब हादसा हुआ, उस समय ट्रेन में 241 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य सवार थे।

‘इंटरओशनिक ट्रेन’ का उद्घाटन 2023 में तत्कालीन राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रादोर ने किया था। यह रेल सेवा दक्षिणी मेक्सिको में ट्रेन यात्रा को बढ़ावा देने और प्रशांत महासागर एवं मेक्सिको की खाड़ी के बीच स्थित तेहुआंतेपेक के संकरे भूभाग के पास बुनियादी ढांचे को विकसित करने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।

टॅग्स :MexicoTrain Accident
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशहडोल-नागपुर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे रेलयात्री, टला बड़ा हादसा

क्राइम अलर्टखूंखार ड्रग माफिया का जंगलराज

विश्वEl Mencho Death: मेक्सिको की सेना ने ‘एल मेंचो’ को मार गिराया, सिर पर 15 मिलियन डॉलर का इनाम, भारत ने चेतावनी जारी की, वीडियो

ज़रा हटकेदेवघर में बड़ा रेल हादसा, फाटक पर खड़े ट्रक से टकराई ट्रेन, मची अफरा-तफरी

विश्वThailand Train Accident: थाईलैंड में दर्दनाक ट्रेन हादसा, कंस्ट्रक्शन क्रेन के गिरने से कई यात्रियों की मौत; अन्य घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!