लाइव न्यूज़ :

वाशिंगटन: 19 साल की भारतीय अमेरिकी छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के बाद गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 26, 2019 09:20 IST

वहीं हमलावर डोनाल्ड थर्मन (26) को रविवार को शिकागो मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वह विश्वविद्यालय से जुड़ा हुआ नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि रूथ जॉर्ज मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली थी। शनिवार को युवती के परिवार के ही एक वाहन की पीछे वाली सीट पर उसका शव बरामद हुआ।

शिकागो में भारतीय अमेरिकी 19 वर्षीय छात्रा की यौन उत्पीड़न के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस बर्बर घटना के बाद से भारतीय समुदाय सकते में है। पुलिस ने बताया कि रूथ जॉर्ज मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली थी और यहां इलिनॉयस विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। शनिवार को युवती के परिवार के ही एक वाहन की पीछे वाली सीट पर उसका शव बरामद हुआ।

वहीं हमलावर डोनाल्ड थर्मन (26) को रविवार को शिकागो मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वह विश्वविद्यालय से जुड़ा हुआ नहीं है। सोमवार को उस पर औपचारिक रूप से आरोप तय किए गए। चिकित्सीय जांच में पता चला है कि रूथ की मौत गला दबाने से हुई है।

विश्वविद्यालय ने बताया कि रूथ के परिवार ने विश्वविद्यालय पुलिस को शनिवार को बताया था कि उनकी रूथ से शुक्रवार से बातचीत नहीं हो पाई है। उसके फोन के ‘हालस्टेड स्ट्रीट पार्किंग गैरेज’ में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस और परिवार के सदस्य वहां पहुंचे, जहां वाहन में उसका शव मिला। विश्वविद्यालय के अनुसार रूथ का पीछा कर रहे आरोपी की फुटेज पुलिस ने वहां लगे कैमरों से बरामद की।

इसके बाद उसे रविवार को हालस्टेड और हैरिसन मार्ग के बीच ब्लू लाइन स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। विश्वविद्यालय के चांसलर माइकल डी. एमीरिडिस ने भी रूथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

टॅग्स :अमेरिकावाशिंगटन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट