लाइव न्यूज़ :

वर्जिन समूह के रिचर्ड ब्रैनसन अपने रॉकेट से अंतरिक्ष की यात्रा कर लौटे

By भाषा | Updated: July 11, 2021 22:43 IST

Open in App

ट्रूथ ऑर कॉन्सिक्वेंसेस (अमेरिका), 11 जुलाई (एपी) खतरों से खेलने वाले खिलाड़ी और जिंदगी को रोमांचक तरीके से जीने में यकीन रखने वाले ‘वर्जिन गैलैक्टिक’ के रिचर्ड ब्रैनसन रविवार को अपने खुद के रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में पहुंचने में सफल हो गए।

न्यू मैक्सिको से अंतरिक्ष यान की उड़ान में ब्रैनसन (70) के साथ पांच और लोग करीब 53 मील की ऊंचाई (88 किलोमीटर) पर अंतरिक्ष के छोर पर पहुंचे। वहां तीन से चार मिनट तक भारहीनता महसूस करने और धरती का नजारा देखने के बाद वापस लौट आए।

यात्रा के बाद रोमांचित ब्रैनसन ने टीम को बधाई देते हुए कहा, ‘‘17 साल की कठिन मेहनत के बाद हम इस ऊंचाई पर पहुंचे।’’

‘ब्लू ऑरिजिन’ के जेफ बेजोस के उड़ान पर जाने से नौ दिन पहले ही अपने अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष पहुंचने वाले ब्रैनसन पहले शख्स बन गए हैं। सत्तर साल की उम्र में अंतरिक्ष में जाने वाले वह दूसरे शख्स हैं। इससे पहले जॉन ग्लेन 77 साल की उम्र में 1998 में अंतरिक्ष में गए थे।

ब्रैनसन ने अचानक ही पिछले दिनों ट्विटर पर अंतरिक्ष यात्रा की घोषणा की थी। उनकी उड़ान का मकसद अंतरिक्ष पर्यटन को बढ़ावा देना है जिसके लिए पहले से 600 से ज्यादा लोग इंतजार कर रहे हैं।

ब्रिटेन के वर्जिन समूह के संस्थापक ब्रैनसन एक सप्ताह में 71 साल के हो जाएंगे। इस गर्मी के अंत तक उनके उड़ान पर जाने की संभावना नहीं थी लेकिन ‘ब्लू ऑरिजिन’ के जेफ बेजोस द्वारा 20 जुलाई को वेस्ट टेक्सास से अपने रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में जाने की घोषणा के बाद ब्रैनसन ने पहले ही अंतरिक्ष यात्रा पर निकलने का फैसला किया।

अंतरिक्ष यान ने न्यू मैक्सिको के दक्षिणी रेगिस्तान से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी । करीब पांच सौ लोग दर्शकों में शामिल थे जिनमें उनकी पत्नी, बेटा बेटी और पोता पोती भी थे।

‘ब्लू ऑरिजिन’ और एलन मस्क के ‘स्पेसएक्स’ द्वारा कैप्सूल आधारित बूस्टर रॉकेट के बजाए ‘वर्जिन गैलैक्टिक’ ने अलग किस्म के यान का इस्तेमाल किया।

काईट सर्फिंग के जरिए इंग्लिश चैनल को पार करने वाले और हॉट एयर बैलून से दुनिया का चक्कर लगाने का प्रयास कर चुके ब्रैनसन ने बेजोस को पछाड़ने की कोशिश करने की बात से इंकार किया।

अंतरिक्ष पर्यटन में उनके एक और प्रमुख प्रतिद्वंद्वी, विश्व के सर्वाधिक धनी व्यक्ति और स्पेसएक्स के ऐलोन मस्क ब्रैनसन की उड़ान को देखने के लिए न्यू मैक्सिको पहुंचे और ट्विटर के जरिए ब्रैनसन को बधाई दी, ‘‘गॉड्स्पीड!’’ इसी प्रकार बेजोस ने भी सफल और सुरक्षित उड़ान के लिए ब्रैनसन को बधाई संदेश भेजा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'