लाइव न्यूज़ :

इजराइल में हिंसा हुई बेकाबू, गाजा सिटी में मातम के बीच ईद

By भाषा | Updated: May 13, 2021 17:39 IST

Open in App

गाजा सिटी, 13 मई (एपी) हमास और इजराइल के बीच जारी संघर्ष के कारण फलस्तीन के लोगों के लिए मातम के साथ रमजान के पवित्र महीने का समापन हुआ है।

वर्ष 2002 में फलस्तीनी विद्रोह बाद से पहली बार इजराइल में भी बड़े स्तर पर हिंसा छिड़ गयी है। कई शहरों में अरब और यहूदियों की भीड़ सड़कों पर आकर उपद्रव कर रही है, लोगों से बुरी तरह मारपीट कर रही है। भीड़ ने कई वाहनों में भी आग लगा दी। हिंसा के कारण देश के मुख्य हवाई अड्डे से उड़ानें भी निलंबित कर दी गयी है।

इजराइल और गाजा के हमास शासकों के बीच संघर्ष 2014 की जंग से भी बड़े स्तर पर फैल चुका है। पहले संघर्ष फलस्तीन क्षेत्र और सीमा पर बसे इजराइली समुदायों वाले इलाके तक सीमित था लेकिन इस बार यह लड़ाई यरूशलम में शुरू हुई है।

बहरहाल, हमास और इजराइल के बीच जारी हवाई हमले से गाजा के लोगों की तकलीफ और बढ़ गयी है। सोमवार को रॉकेट दागे जाने के बाद से इजराइल ने गाजा सिटी में तीन बहुमंजिला इमारतों को गिरा दिया जिसमें हमास के भी दफ्तर थे।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 17 बच्चों और सात महिलाओं समेत 83 फलस्तीनियों की मौत हुई है और 480 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। इस्लामी जेहादियों ने सात उग्रवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है। वर्ष 2007 में प्रतिद्वंद्वी फलस्तीनी बल से गाजा में सत्ता हासिल करने वाले इस्लामी उग्रवादी समूह हमास ने स्वीकार किया है कि उसके एक शीर्ष कमांडर और कई अन्य सदस्यों की मौत हुई है। वहीं, इजराइल ने कहा है कि हमास ने जितने लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है उससे ज्यादा की मौत हुई है।

इजराइल में भी सात लोगों की मौत हुई है। टैंक रोधी मिसाइल के हमले में एक सैनिक की मौत हो गयी और रॉकेट के हमले में छह वर्षीय बच्चे की भी मृत्यु हो गयी।

यह संघर्ष ऐसे वक्त चल रहा है जब मुस्लिमों के लिए रमजान का पवित्र महीना खत्म होने के बाद ईद मनायी जा रही है।

हमास ने लोगों से खुले स्थान के बजाए, अपने घरों के भीतर ही या निकटवर्ती मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने का आग्रह किया है।

गाजा सिटी के निवासी हसन अबू शबन ने नमाज के बाद लोगों का मुंह मीठा कर गम कुछ हल्का करने की कोशिश की लेकिन यह माना कि, ‘‘इस बार ईद मनाने का माहौल नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लगातार हवाई हमले हो रहे हैं, हर तरफ तबाही है। ऊपर वाला सबको सलामत रखे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल