Video: व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को बताया 'रूस का महान मित्र', कहा- "अर्थव्यवस्था पर 'मेक इन इंडिया' का दिखा असर"
By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 30, 2023 06:47 IST2023-06-30T06:43:26+5:302023-06-30T06:47:40+5:30
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जबरदस्त प्रशंसा करते हुए उन्हें "रूस का महान मित्र" बताया। इसके साथ पुतिन ने पीएम मोदी के "मेक इन इंडिया" पहल की भी बेहद सराहना की।

Video: व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को बताया 'रूस का महान मित्र', कहा- "अर्थव्यवस्था पर 'मेक इन इंडिया' का दिखा असर"
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को मॉस्को में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जबरदस्त प्रशंसा की और उन्हें "रूस का महान मित्र" बताया। पुतिन ने न केवल पीएम मोदी की तारीफ की बल्कि इसके साथ ही उन्हें नरेंद्र मोदी की "मेक इन इंडिया" पहल की भी बेहद सराहना की।
राष्ट्रपति पुतिन ने अपने भाषण के दौरान अपने देश में घरेलू उत्पादों और ब्रांडों को प्रोत्साहित करने के लिए भारत के बेहतरीन उदाहरण का सहारा लिया। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि इस पहल का भारतीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव कैसे पड़ा।
Russia's Putin praises Indian PM Modi and make in India initiative says, "Our friends in India & PM Modi, a great friend of Russia, a few years ago presented a concept - "Make in India". And it had a very visible effect on the Indian economy.
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) June 29, 2023
Speaking at an event in Moscow,… pic.twitter.com/n8WpTHhpVi
पुतिन ने दर्शकों से कहा, "भारत में हमारे मित्र और रूस के महान मित्र प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ साल पहले एक अवधारणा पेश की थी - 'मेक इन इंडिया'। और इसका भारतीय अर्थव्यवस्था पर बहुत स्पष्ट प्रभाव पड़ा।"
उन्होंने भारत के मेक इन इंडिया का उदाहरण देते हुए रूस में एक ऐसी अर्थव्यवस्था के निर्माण का आह्वान किया जो विदेशी, आयातित उत्पादों का उपभोग करने के बजाय अपनी आधुनिक वस्तुओं, सेवाओं और प्रौद्योगिकी का उत्पादन करे।
इसके बाद पुतिन ने उन रूसी कंपनियों पर हमला बोल दिया जो पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर हमले के बाद देश छोड़कर चली गईं थीं।
उन्होंने कुछ विदेशी ब्रांडों पर "रूसी बाजार से बाहर निकलने को पीआर अभियान में बदलने" का आरोप लगाया और संदेह व्यक्त किया कि इन पीआर रणनीतियों से उन्हें कोई फायदा होगा।