लंदन: मरीज ने एंबुलेंस में नर्स के साथ किया दुर्व्यवहार, फिर आपातकालीन वाहन से किया बाहर, देखें वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 30, 2023 05:31 PM2023-11-30T17:31:36+5:302023-11-30T17:52:17+5:30
लंदन में लंदन एम्बुलेंस सेवा ने एक वीडियो फुटेज साझा कर दिया है, जिसमें नर्स को मरीज एंबुलेंस से धकेलता हुआ दिख रहा है। इस कारण नर्स को चोट भी आई। लेकिन, पुलिस ने उसे घटनास्थल से गिरफ्तार भी कर लिया है।
नई दिल्ली: लंदन से एक वीडियो फुटेज सामने आ रही है, जिसमें मरीज ने एंबुलेंस में नर्स से दुर्व्यवहार कर उसे बाहर कर दिया। इस बात की जानकारी बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार बाहर आई है, जहां अब पैरामेडिक ने एम्बुलेंस कर्मचारियों के खिलाफ दुर्व्यवहार को रोकने का आग्रह किया है।
लंदन एम्बुलेंस सेवा (एलएएस) ने पश्चिम लंदन के एक अस्पताल के बाहर की घटना का फुटेज सार्वजनिक किया है। वीडियो में 30 वर्षीय पैरामेडिक को जमीन पर गिरते हुए देखा गया।
पुरुष मरीज को पुलिस ने घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे दोषी ठहराया दिया गया है। यह घटना इस साल की शुरुआत में चेल्सी और वेस्टमिंस्टर अस्पताल के बाहर हुई थी।
**WARNING: video shows physical assault**
— London Ambulance Service 💙 (@Ldn_Ambulance) November 29, 2023
🧵 Thread: Everyone should be able to #WorkWithoutFear. We come to work to help people, not to be abused or assaulted.
We've released shocking footage showing our paramedic being pushed out an ambulance by an abusive patient (1/2) ⬇️ pic.twitter.com/Z58NSXKZ96
What is going on?
— Paul Golding (@GoldingBF) November 25, 2023
Met Police, including armed officers, British Transport Police, and the London Ambulance Service, are on scene as an unknown incident unfolds at Westminster. No further details at this time. pic.twitter.com/jpltmJjUmx