लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में पुलिस अधिकारी पर चला मुकदमा, दिखाया घटना का वीडियो

By भाषा | Updated: March 30, 2021 10:19 IST

Open in App

मिनियापोलिस (अमेरिका), 30 मार्च (एपी) मिनियापोलिस के जिस पुलिस अधिकारी ने अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की गर्दन को अपने घुटने से दबाया था, उस पर सोमवार को हत्या का मुकदमा चलाया गया और इस दौरान घटना का वीडियो भी दिखाया गया।

अभियोजक जेरी ब्लैकवेल ने ज्यूरी के सदस्यों को पिछले साल मई में हुई घटना का वीडियो दिखाया और बताया कि नौ मिनट 29 सेकंड तक फ्लॉयड जमीन पर गिरा हुआ था तथा उसकी गर्दन पर पुलिस अधिकारी डेरेक चौविन ने अपना घुटना रखा था।

ब्लैकवेल ने कहा कि श्वेत पुलिस अधिकारी ने फ्लॉयड को हथकड़ी लगा रखी थी।

उन्होंने कहा कि फ्लॉयड ने 27 बार बोला कि उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है, इसके बावजूद चौविन ने उसकी गर्दन पर से अपना घुटना नहीं हटाया।

ब्लैकवेल ने कहा, “उसने उसकी गर्दन और पीठ पर घुटना रखा था और जब तक उसकी सांस उखड़ नहीं गई, वह नहीं हटा।” चौविन के वकील एरिक नेल्सन ने जवाबी दलील देते हुए कहा, “डेरेक चौविन ने वही किया जो उसके 19 साल के करियर में सिखाया गया था।”

नेल्सन ने कहा कि चौविन और उसके साथी पुलिस कर्मियों के आसपास घटना को देख रहे लोगों की भीड़ उग्र होती जा रही थी और फ्लॉयड पुलिस की कार में न बिठाए जाने के लिए संघर्ष कर रहा था।

बचाव पक्ष के वकील ने यह भी कहा कि फ्लॉयड की मौत के चौविन जिम्मेदार नहीं है।

नेल्सन ने कहा, “इस अदालत में कोई राजनीतिक या सामाजिक मुद्दा नहीं है। लेकिन साक्ष्य नौ मिनट और 29 सेकंड के आगे भी हैं।”

हालांकि ब्लैकवेल ने इस तर्क को खारिज कर दिया कि फ्लॉयड ड्रग्स लेता था या किसी अन्य कारण से उसकी मौत हुई। अभियोजक ने दलील दी कि फ्लॉयड की मौत पुलिस अधिकारी के घुटने से गर्दन दबाने के कारण हुई।

इस बीच डोनाल्ड विलियम्स नामक एक प्रत्यक्षदर्शी ने अदालत में बयान दिया कि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि चौविन ने फ्लॉयड की गर्दन पर दबाव बढ़ाने का कई बार प्रयास किया।

विलियम्स ने खुद को मार्शल आर्ट्स में प्रशिक्षित व्यक्ति बताया है। उसने कहा कि घटना के दौरान उसने पुलिस अधिकारी से चिल्लाकर कहा था कि वह फ्लॉयड की गर्दन पर नसों को दबा रहा है जिससे रक्त की आपूर्ति रुक सकती है।

विलियम्स ने कहा कि फ्लॉयड को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और उसकी आवाज भारी होती जा रही थी तथा कुछ समय बाद उसके शरीर में हलचल होना बंद हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब