लाइव न्यूज़ :

Video: बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के आवास में घुसी भीड़, आधिकारिक आवास में तोड़फोड़ की, देखें

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 5, 2024 15:46 IST

बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी ढाका में गणभवन स्थित प्रधानमंत्री आवास में घुस गए हैं। प्रदर्शनकारी भीड़ ने शेख हसीना के आधिकारिक आवास में तोड़फोड़ की।

Open in App
ठळक मुद्देशेख हसीना सैन्य हेलीकॉप्टर से बंगाभवन से बाहर निकलींबांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के आवास में घुसी भीड़आधिकारिक आवास में तोड़फोड़ की

Bangladesh Anti-Quota Protest: बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी ढाका में गणभवन स्थित प्रधानमंत्री आवास में घुस गए हैं। प्रदर्शनकारी भीड़ ने शेख हसीना के आधिकारिक आवास में तोड़फोड़ की। भीड़ के शेख हसीना के घर में घुसने का वीडियो भी सामने आ गया है। ये कुछ ऐसा ही नजारा है जैसा अफगानिस्तान और श्रीलंका में देखा गया था। 

हालांकि ये खबर भी है कि कि  प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और सेना की मदद से बांग्लादेश छोड़ दिया है। शेख हसीना के भारत के राज्य त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में लैंड करने की रिपोर्ट भी आई हैं।

बता दें कि बांग्लादेशी 1971 के युद्ध में हिस्सा लेने वाले परिवारों को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत कोटा दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। हिंसा के कारण सुप्रीम कोर्ट ने कोटा घटाकर 5 फीसदी करने का फैसला किया था। लेकिन इसके बाद भी विरोध प्रदर्शनों का कोई अंत नहीं हुआ है और संकट हर दिन एक नया मोड़ ले रहा है। विभिन्न हिस्सों में झड़प में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

भारत ने बांग्लादेश में जारी हिंसा के कारण अपने सभी नागरिकों को अगली सूचना तक पड़ोसी देश की यात्रा न करने की सलाह दी है। 

टॅग्स :बांग्लादेशशेख हसीनावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला