लाइव न्यूज़ :

वीडियो: क्रोएशियाई सांसद ने सीएनएन, रॉयटर्स, एसोसिएटेड प्रेस को आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग की, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 7, 2023 12:23 IST

यूरोपीय संघ की संसद को अपने संबोधन में के दौरान क्रोएशियाई सदस्य मिस्लाव कोलाकुसिक ने कहा कि मुख्यधारा के मीडिया आउटलेट्स ने संकट के दौरान, विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान गलत सूचना का प्रचार किया और नफरत फैलाया।

Open in App
ठळक मुद्देयूरोपीय संसद में क्रोएशियाई सदस्य ने लगाए गंभीर आरोप मिस्लाव कोलाकुसिक ने कई मीडिया संस्थानों को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग कीसीएनएन, रॉयटर्स, एसोसिएटेड प्रेस और डॉयचे वेले का नाम लिया

नई दिल्ली: यूरोपीय संसद (एमईपी) के क्रोएशियाई सदस्य मिस्लाव कोलाकुसिक द्वारा दिए गए चौंकाने वाले बयान ने आज की दुनिया में मीडिया की भूमिका पर एक तीखी बहस छेड़ दी है। मिस्लाव कोलाकुसिक ने सीएनएन, रॉयटर्स, एसोसिएटेड प्रेस और डॉयचे वेले जैसे मीडिया दिग्गजों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

यूरोपीय संघ की संसद को अपने संबोधन में के दौरान क्रोएशियाई सदस्य मिस्लाव कोलाकुसिक ने कहा कि मुख्यधारा के मीडिया आउटलेट्स ने संकट के दौरान, विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान गलत सूचना का प्रचार किया और नफरत फैलाया। कोलाकुसिक ने कहा कि सीएनएन, रॉयटर्स, एसोसिएटेड प्रेस और डॉयचे वेले जैसे मीडिया दिग्गजों को उनके कथित गलत सूचना के प्रचार और नफरत फैलाने के कारण "आतंकवादी संगठन" घोषित किया जाना चाहिए।

मिस्लाव कोलाकुसिक ने आरोप लगाया कि महामारी और  युद्धों के दौरान इन मीडिया संस्थानों ने सही भूमिका नहीं निभाई। उनका तर्क है कि ये आउटलेट बड़े पैमाने पर गलत जानकारी फैलाने और लोगों और राष्ट्रों के बीच कलह पैदा करने के लिए जिम्मेदार हैं।  कोलाकुसिक के अनुसार, इसके परिणामस्वरूप यूरोप और दुनिया भर में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

अपने संबोधन में मिस्लाव कोलाकुसिक ने कहा, "मीडिया और सच्चाई। सामान्य मानवीय मूल्यों की ओर लौटने के लिए, सीएनएन, रॉयटर्स, एसोसिएटेड प्रेस, डॉयचे वेले और इसी तरह के मीडिया कट्टरपंथियों और मीडिया के 'तालिबान' को आतंकवादी संगठन घोषित करना आवश्यक है। तथाकथित महामारी और युद्धों के दौरान, उन्होंने भारी मात्रा में गलत सूचनाएं पैदा की और लोगों और राष्ट्रों के बीच नफरत फैलाई गई, जिसके परिणामस्वरूप पूरे यूरोप और दुनिया भर में लाखों लोग पीड़ित हुए। यह मीडिया की स्वतंत्रता पर नियंत्रण नहीं है, बल्कि नफरत और फर्जी खबरें फैलाने की आजादी पर नियंत्रण है।"

अपने संबोधन में मिस्लाव कोलाकुसिक ने कहा कि दुनिया अधिनायकवादी व्यवस्था के अंधकार युग में जा रही है। कोलाकुसिक का भाषण अब चर्चा में है और कई मीडिया संस्थान इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। 

टॅग्स :European UnionCroatia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईस्टर से पहले यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी, कंपनी ने कहा- 'चोरों के बेहतरीन स्वाद की तारीफ़ करते हैं'

विश्वईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को अल कायदा और हमास के साथ आतंकी ग्रुप के तौर पर लिस्ट करेगा ईयू

भारतभारत-ईयू व्यापार समझौता महत्वाकांक्षी युवाओं और आत्मनिर्भर भारत के लिए है: 'मदर ऑफ ऑल डील' पर बोले पीएम मोदी

भारतIndia-EU Trade Deal: भारत-ईयू के बीच सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानें एक व्यापार समझौते की मुख्य बातें

भारतभारत-EU की 'मदर ऑफ ऑल डील' आज, रक्षा से लेकर श्रमिक गतिशीलता तक..., ऐतिहासिक होगा व्यापार समझौता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा