लाइव न्यूज़ :

‘डब्ल्यूएचओ आपात उपयोग के लिए स्वीकृत टीकों को सभी देशों में मान्यता नहीं मिलने से काफी चिंतित’

By भाषा | Updated: October 7, 2021 21:54 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, सात अक्टूबर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) इस बात को लेकर काफी चिंतित है कि कोविड-19 रोधी टीके जो प्रभावी साबित हुए हैं और जिन्हें आपातकालीन उपयोग के लिए वैश्विक स्वास्थ्य निकाय द्वारा मंजूरी दी गयी है, उन्हें सभी देशों में मान्यता नहीं दी जा रही। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

डब्‍ल्‍यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस के वरिष्ठ सलाहकार ब्रूस आयलवर्ड ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन फिर से सभी देशों से प्रभावी और सुरक्षित साबित होने वाले उन टीकों की मान्यता सुनिश्चित करने का आह्वान करता है जो डब्ल्यूएचओ आपातकालीन उपयोग सूची मानदंडों को पूरा करते हैं।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए टीकों को मान्यता दिए जाने के महत्व पर, डब्ल्यूएचओ अब भी काफी चिंतित है कि प्रभावी साबित हुए टीकों को डब्ल्यूएचओ ने आपातकालीन उपयोग सूची प्रक्रिया के जरिए मंजूरी प्रदान कर दी है लेकिन उन्हें सभी देशों में मान्यता नहीं दी जा रही है।

एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोविशील्ड टीका का भारत में पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा उत्पादन किया जा रहा है। भारत ने करीब 100 देशों को टीके की 6.6 करोड़ से अधिक खुराकों का निर्यात किया है। ब्रिटेन ने शुरू में कोविशील्ड को मान्यता देने से इनकार कर दिया था। लेकिन भारत की कड़ी आलोचना के बाद ब्रिटेन ने 22 सितंबर को अपने नए दिशानिर्देशों में संशोधन किया और टीके को शामिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक