लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के भारत निर्मित टीकों के साथ श्रीलंका में शुरू हुआ टीकाकरण अभियान

By भाषा | Updated: January 29, 2021 15:12 IST

Open in App

कोलंबो, 29 जनवरी श्रीलंका में शुक्रवार को कोरोना वायरस टीकाकरण आरंभ हो गया। भारत ने एक दिन पहले कोविशील्ड टीके की 5,00,000 खुराकें अपने पड़ोसी देश को भेंट की थी। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान में सबसे पहले अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों, सैनिकों और सुरक्षा कर्मियों को टीके लगाए जा रहे हैं।

भारत ने श्रीलंका को कोविशील्ड टीके ‘नेबरहुड फर्स्ट नीति’ के तहत प्रदान किए हैं। टीके की खेप में 42 बक्से थे।

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने भारत की उदारता के लिए बृहस्पतिवार को उसका आभार व्यक्त किया।

टीके की खेप प्राप्त करने के दौरान राजपक्षे के साथ हवाईअड्डे पर कोलंबो में भारत के राजदूत गोपाल बागले भी थे।

कोलंबो गैजेट की खबर के मुताबिक, टीके लगाने के लिए देश की प्राथमिकता सूची में अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मी, सेना और पुलिस कर्मी शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, पहले टीके कोलंबो में सेना के अस्पताल में तीन सैनिकों को दिए गए।

श्रीलंका में कोरोना वायरस के 61,000 से अधिक मामले हैं तथा अब तक 297 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'