लाइव न्यूज़ :

उज्बेकिस्तान ने सीमा उल्लंघन करने पर अफगानिस्तान आर्मी के विमान को मार गिराया, पायलट को आई गंभीर चोटें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2021 19:15 IST

एक ओऱ जहां अफगानिस्तान में तालिबान ने कब्जा कर लिया है वहीं दूसरी ओर उज्बेकिस्तान ने अफगानिस्तान के एक सैन्य विमान को सीमा उल्लंघन करने पर मार गिराया है. अफगानिस्तान का ये सैन्य विमान उज्बेकिस्तान की सीमा में दाखिल हो गया था जिसके चलते उस पर उज्बेकिस्तान की सेना ने हमला किया और वो आसमान से नीचे आ गिरा. हालांकि इस घटना में किसी की मौत होने की पुष्टि नहीं की गई है. हालांकि  एक पायलट को गंभीर चोट आई है. 

Open in App

एक ओऱ जहां अफगानिस्तान में तालिबान ने कब्जा कर लिया है वहीं दूसरी ओर उज्बेकिस्तान ने अफगानिस्तान के एक सैन्य विमान को सीमा उल्लंघन करने पर मार गिराया है. अफगानिस्तान का ये सैन्य विमान उज्बेकिस्तान की सीमा में दाखिल हो गया था जिसके चलते उस पर उज्बेकिस्तान की सेना ने हमला किया और वो आसमान से नीचे आ गिरा. हालांकि इस घटना में किसी की मौत होने की पुष्टि नहीं की गई है. हालांकि एक पायलट को गंभीर चोट आई है. 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अफगान आर्मी का एक पायलट जमीन पर लेटा हुआ है और उसका फर्स्ट-एड ट्रीटमेंट किया जा रहा है. इससे कुछ देर पहले ही खबर आई थी की अफगान आर्मी का एक सैन्य विमान उज्बेकिस्तान की सीमा में क्रेश हो गया है. हालांकि मामले की पुष्टि करते हुए उज्बेकिस्तान द्वारा बताया गया है कि उसकी सेना ने सीमा उल्लंघन करने पर अफगान आर्मी के एक विमान को मार गिराया है. 

उज्बेकिस्तान रक्षा मंत्रालय के  प्रवक्ता बख्रोम जुल्फिकारोव ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि, "सैन्य विमान ने अवैध रूप से उज्बेकिस्तान की सीमा पार की थी. हम इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं. इससे पहले उज्बेकिस्तान ने सिर्फ विमान के क्रेश होने की खबर थी लेकिन अब उसके रक्षा मंत्रालय ने बयान दिया कि उस विमान को सीमा उल्लंघन करने पर मार गिराया गया है. 

वहीं सुरखोंडारियो प्रांत के एक डॉक्टर बेकपुलत ओकबॉयव ने एएफपी को बताया कि उनके अस्पताल ने रविवार शाम को अफगान सैन्य वर्दी पहने हुए दो मरीजों को भर्ती किया था. इलाज करने वाले डॉक्टर ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि अस्पातल में दो मरीज गंभीर हालत में भर्ती करवाए गए थे. उन्हें "पैराशूट के साथ" लाया गया था. उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और एक सोल्जर के पैर में फ्रेक्चर भी हुआ है. 

इससे पहले रविवार को उज्बेकिस्तान ने कहा था कि 84 अफगान सैनिकों को सीमा पार करते हुए हिरासत में लिया गया था. ये सैनिक तख्ता पलट के बाद उज्बेकिस्तान की सीमा में दाखिल हो रहे थे. इन सैनिकों को वापस भेजने के लिए उज्बेकिस्तान, अफगानिस्तान से बातचीत कर रहा है. 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा