लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: कोविड-19 टीका नहीं लगवाने वाले तीन कैडेट को शामिल करने से वायुसेना ने इनकार किया, केवल ग्रेजुएट की डिग्री मिलेगी

By भाषा | Updated: May 22, 2022 10:29 IST

अमेरिकी वायु सेना अकादमी के प्रवक्ता डीन मिलर ने कहा कि चौथे एक और कैडेट जिसने करीब एक सप्ताह पहले संक्रमण रोधी टीके की खुराक लेने से इनकार किया था, उसने टीका लगवाने के लिए हामी भर दी है, इसलिए अब वह स्नातक पूरा करके वायु सेना का अधिकारी बनेगा।

Open in App
ठळक मुद्देजब तक वे टीके नहीं लगवाते उन्हें अमेरिकी वायु सेना में कमीशन नहीं दिया जाएगा।अकादमी के प्रवक्ता डीन मिलर ने कहा कि तीनों कैडेट को डिग्री दी जाएगी।वायु सेना में कैडेट को टीके से इनकार करने पर कमीशन नहीं प्रदान किया जा रहा।

वाशिंगटन: अमेरिकी वायु सेना अकादमी के उन तीन कैडेट को सैन्य अधिकारी के तौर पर शामिल नहीं किया जाएगा जिन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके की खुराक लेने से इनकार कर दिया था। हालांकि इन कैडेट को ग्रेजुएट की डिग्री प्रदान की जाएगी।

अमेरिकी वायु सेना अकादमी के प्रवक्ता डीन मिलर ने कहा कि चौथे एक और कैडेट जिसने करीब एक सप्ताह पहले संक्रमण रोधी टीके की खुराक लेने से इनकार किया था, उसने टीका लगवाने के लिए हामी भर दी है, इसलिए अब वह स्नातक पूरा करके वायु सेना का अधिकारी बनेगा।

मिलर ने एक बयान जारी करके कहा कि तीनों कैडेट को डिग्री दी जाएगी ‘‘लेकिन जब तक वे टीके नहीं लगवाते उन्हें अमेरिकी वायु सेना में कमीशन नहीं दिया जाएगा।’’

गौरतलब है कि अब तक वायु सेना ही एकमात्र सैन्य अकादमी है जहां कैडेट को टीके से इनकार करने पर कमीशन नहीं प्रदान किया जा रहा।

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने पिछले वर्ष सैन्य बलों के जवानों के लिए कोविड-19 का टीका लगवाना अनिवार्य किया था, इनमें सैन्य अकादमी में पढ़ाई करने वाले कैडेट भी शामिल हैं। ऑस्टिन ने कहा था कि सेना की पूरी तैयारी और जवानों के स्वास्थ्य के लिहाज से टीका जरूरी है।

एक सप्ताह पहले वायु सेना अकादमी के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल ब्रायन मागुईरे ने कहा था कि चारों कैडेट को संभावित परिणामों के बारे में बता दिया गया है और उनके पास ‘गैजुएशन सेरेमनी’ से पहले निर्णय बदलने का वक्त है। इस पर एक कैडेट ने अपना फैसला बदल दिया।

टॅग्स :US Air Forceकोरोना वायरसCoronavirus
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत