लाइव न्यूज़ :

अमेरिका टीकाकरण के आठ महीने बाद ‘बूस्टर’ खुराक देने की अनुशंसा पर कायम

By भाषा | Updated: August 30, 2021 00:02 IST

Open in App

वाशिंगटन, 29 अगस्त (एपी) अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ का कहना है कि सरकार नागरिकों के कोविड-19 टीकाकरण के आठ महीने बाद ‘बूस्टर’ खुराक लेने की अनुशंसा पर कायम है लेकिन जैसे-जैसे आंकड़े सामने आएंगे उस हिसाब से इस नीति में बदलाव हो सकता है। डॉ. एंथनी फाउची ने कहा कि उन्हें इसमें कोई शक नहीं है कि वायरस के बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप के मद्देनजर, लोगों को फाइजर या मॉडर्ना के टीके की दो खुराक लेने के बाद एक अतिरिक्त खुराक की जरूरत पड़ेगी। राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को कहा था कि उनका प्रशासन इस पर विचार कर रहा है कि टीकाकरण के पांच महीने बाद बूस्टर खुराक दी जाये या नहीं। उन्होंने कहा था कि इजरायल के प्रधानमंत्री ने उन्हें यह सलाह दी थी लेकिन, रविवार को फाउची ने कहा कि अमेरिका में आठ महीने बाद बूस्टर खुराक देने की नीति जारी रहेगी और जैसे-जैसे नए आंकड़े सामने आयेंगे उसके अनुसार इसमें परिवर्तन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्व राष्ट्रपति बाइडन सहित अमेरिकी नेताओं को पीएम मोदी ने उपहार में क्या-क्या दी?, विदेश मंत्रालय ने सूची जारी की, देखिए 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक की पूरी सूची

विश्व2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप से हार, खबर सुनकर पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, ‘हे भगवान, अब हमारे देश का क्या होगा?’

विश्वJoe Biden: ‘प्रोस्टेट कैंसर’ से पीड़ित 82 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन का बुरा हाल, कैंसर की कोशिकाएं हड्डी तक फैली, डोनाल्ड ट्रंप और बराक ओबामा ने कहा- दुखी हूं

भारतIndia On USAID: खुलासे ‘बेहद परेशान करने वाले’?, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा-देश के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप...

विश्वWATCH: और भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 2.1 करोड़ डॉलर?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडन प्रशासन से पूछे सवाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा