लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी नियामकों ने फाइजर के टीके पर सकारात्मक विश्लेषण दिया

By भाषा | Updated: December 8, 2020 20:19 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ दिसंबर (एपी) अमेरिकी नियामकों द्वारा मंगलवार को जारी दस्तावेजों में इस बात की पुष्टि की गयी कि फाइजर और बायोएनटेक का कोविड-19 रोधी टीका कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ बहुत सुरक्षित है। यह टीके को लेकर पहला विस्तृत विश्लेषण है।

खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) ने ऑनलाइन अपना विश्लेषण जारी किया। ब्रिटेन ने मंगलवार को अपने बुजुर्ग नागरिकों को फाइजर-बायोएनटेक टीका लगाना शुरू किया।

लेकिन अमेरिकी विशेषज्ञ अलग तरह से टीकों का परीक्षण करते हैं। एफडीए बृहस्पतिवार को एक विज्ञान अदालत बुलाएगी जिसमें इस बारे में बहस होगी कि टीके की खुराक के समर्थन में आंकड़े वास्तव में कितने प्रभावशाली हैं।

स्वतंत्र वैज्ञानिकों का एक दल एफडीए के पहले विश्लेषण का अध्ययन करेगा और इस बात की सिफारिश करेगा कि क्या टीका लाखों अमेरिकियों के लिए सुरक्षित और प्रभावी है या नहीं।

एफडीए समीक्षा के बाद कुछ दिनों में फैसला सुना सकता है। अगर टीके को एफडीए की हरी झंडी मिल जाती है तो सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों और नर्सिंग होम में भर्ती लोगों को टीका लगाया जाएगा।

फाइजर और उसकी जर्मन साझेदार बायोएनटेक ने पहले कहा था कि एक अध्ययन में टीका हल्के से गंभीर संक्रमण को रोकने में 95 प्रतिशत प्रभावी रहा।

चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल ऑफ फिलाडेल्फिया में कार्यरत और एफडीए के एक सलाहकार डॉ पॉल ओफिट ने हाल ही में कहा था, ‘‘हम यथासंभव सर्वश्रेष्ठ डेटा की उम्मीद कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा