लाइव न्यूज़ :

अमेरिका को कोरोना से मिलने लगी राहत! लगातार तीसरे दिन कोविड-19 से 700 से कम लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: May 27, 2020 07:27 IST

अमेरिका में अब तक कोरोना संक्रमण से 98 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। पिछले कुछ दिनों में जरूर यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी आई है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में कोरोना से अब तक 98875 लोगों की मौत, पिछले 24 घंटे में 657 लोगों की गई जानपिछले कुछ दिनों से अमेरिका के लिए राहत की खबर, मौत की संख्या में गिरावट

अमेरिका में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौत में कमी नजर आ रही है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से अमेरिका में 657 लोगों जान गई है। ये लगातार तीसरा दिन है, जब अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 700 से कम है। इससे पहले मंगलवार को 532 लोगों की मौत की खबर आई थी।

हाल में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट किया था कि देश में कोविड-19 संक्रमण के मामले और इससे होने वाली मौतों की संख्या में गिरावट आ रही है। हालांकि, इसके साथ ही अमेरिका में कुल मौतों का आंकड़ा भी एक लाख के करीब पहुंचने जा रहा है। ताजा अपडेट के अनुसार अमेरिका में अब तक कुल 98875 लोगों की मौत हो चुकी है। 

पूरी दुनिया में अभी अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। अमेरिका में संक्रमण के 16 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वैसे, कुछ दिन पहले व्हाइट हाउस की अधिकारी डॉ डेबोराह बर्क्स ने भी कहा था कि अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों की संख्या में 50 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

वहीं, पूरी दुनिया की बात करें हाल में ब्राजील में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से उछाल आया है। यहां 4 लाख के करीब लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जबकि जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार मृतकों की संख्या 24, 512 हो चुकी है। तीसरे स्थान पर रूस है। वहां, 3 लाख 62 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। मौत का आंकड़ा जरूर यहां कम है और 3800 से ज्यादा लोगों की जान अब तक गई है। वहीं, ब्रिटेन में 2 लाख 66 हजार संक्रमितों में से 37 हजार लोगों की जान जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल