लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने यूक्रेन को छह करोड़ डॉलर की मदद का वादा किया

By भाषा | Updated: September 1, 2021 09:10 IST

Open in App

वाशिंगटन, एक सितम्बर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के अपने समकक्ष व्लोदिमीर जेलेंस्की के साथ बुधवार को व्हाइट हाउस में होने वाली बैठक से पहले यूक्रेन को सैन्य सहायता के रूप में छह करोड़ डॉलर देने का वादा किया है। बाइडन प्रशासन ने कांग्रेस को एक अधिसूचना में बताया कि यूक्रेन के लिए सहायता पैकेज ‘‘उसकी सीमा पर रूसी सैन्य गतिविधि में बड़ी वृद्धि’’ और मोर्टार हमलों, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन और उकसावे की अन्य कार्रवाइयों के कारण आवश्यक है। अधिसूचना में कहा गया, ‘‘यूक्रेन की सीमा पर रूस के निर्माण ने यूक्रेनी सेना की रूस की घुसपैठ रोकने की क्षमता में कमी को उजागर किया है। रूसी खतरे से निपटने के लिए यूक्रेन की इन कमियों को दूर करने की तत्काल आवश्यकता है।’’ जेलेंस्की व्हाइट हाउस में बाइडन से मुलाकात करेंगे। इस दौरान, प्रशासन क्रीमिया पर रूस के कब्जे और देश के पूर्वी क्षेत्र में सशस्त्र अलगाववादियों के समर्थन की स्थिति में यूक्रेन की संप्रभुता के लिए एकजुटता व्यक्त कर सकता है। वहीं, जेलेंस्की यूक्रेन से गुजरने वाली जर्मनी की ‘नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन’ के निर्माण में अवरोध उत्पन्न ना करने के वाशिंगटन के निर्णय के प्रति समर्थन भी व्यक्त कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

विश्वपूर्व राष्ट्रपति बाइडन सहित अमेरिकी नेताओं को पीएम मोदी ने उपहार में क्या-क्या दी?, विदेश मंत्रालय ने सूची जारी की, देखिए 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक की पूरी सूची

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

विश्वभारत पर लगाए गए 50% टैरिफ खत्म किया जाए, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के 3 सदस्यों ने रखा प्रस्ताव; ट्रंप की मुश्किलें बढ़ी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल