लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने म्यांमा के लोगों को अस्थाई वैध निवास की पेशकश की

By भाषा | Updated: March 13, 2021 08:34 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 मार्च (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने म्यांमा के नागरिकों को अस्थाई रूप से वैध निवास देने की शुक्रवार को पेशकश की।

म्यांमा में सेना ने निर्वाचित सरकार को सत्ता से बेदखल करते हुए देश की बागडोर अपने हाथ में ले थी और तख्तापलट के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों को समाप्त करने के लिए सेना बल प्रयोग कर रही है।

आंतरिक सुरक्षा मंत्री एलेजान्द्रो मयोरकाज ने कहा कि इस अस्थाई संरक्षण की अवधि 18 माह की होगी। यह पेशकश केवल उन्हीं लोगों के लिए है जो म्यांमा के नागरिक हैं और पहले से ही अमेरिका में रह रहे हैं।

मयोरकाज ने एक बयान में कहा कि तख्तापलट ने मानवीय हालात को और खराब कर दिया है, देश में सहायता और चिकित्सा सामग्री ले जाने वाले विमानों का परिचालन बाधित किया है और इससे देश में आर्थिक संकट आया है जिसकी वजह से म्यांमा के नागरिकों तथा लंबे समय से वहां रहने वालों का देश में सुरक्षित वापस लौटना मुश्किल हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'