लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी नौसेना एक क्षतिग्रस्त युद्धपोत को सेवा से हटाएगी

By भाषा | Updated: December 1, 2020 09:58 IST

Open in App

सैन डिएगो (अमेरिका), एक दिसम्बर (एपी) अमेरिकी नौसेना ने सोमवार को कहा कि वह सैन डिएगो बंदरगाह पर खड़े एक युद्धपोत को सेवा से हटाएगा क्योंकि संदिग्ध आगजनी में व्यापक रूप से क्षतिग्रस्त हुए इस पोत की मरम्मत करना बहुत महंगा पड़ रहा है।

नौसेना के क्षेत्रीय रखरखाव केन्द्र के रियर एडमिरल एरिक एच. वेर हेग ने बताया कि ‘यूएसएस बोनहोमी रिचर्ड’ की युद्धक क्षमताओं को पूरी तरह बहाल करने के लिए उसपर 2.5 से 3 अरब डॉलर का खर्च आएगा और इस काम को पूरा करने में पांच से सात साल का समय लगेगा।

इसमें जुलाई में आग लगी थी, जिसे काबू करने में चार दिन लग गए थे।

अगर इस पोत का उपयोग अस्पताल के रूप में करने पर भी विचार किया जाए तो इसको सही कर उपयोग में लाने में करीब एक अरब डॉलर का खर्च आएगा।

वेर हेग ने कहा कि युद्धपोत का सेवा से हटाने में नौ महीने का समय लग जाएगा और इसमें तीन करोड़ डॉलर का खर्च आएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'