लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसद ने भारतीय राजदूत से मुलाकात कर अंतरदेशीय बंदरगाह से व्यापार बढ़ाने पर चर्चा की

By भाषा | Updated: March 27, 2021 12:53 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन,27 मार्च अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने अटलांटा में भारत की महावाणिज्य दूत स्वाति कुलकर्णी से मुलाकात की और इस बात पर चर्चा की है कि किस प्रकार से भारत के साथ व्यापार संबंध खासतौर पर दक्षिण कैरोलाइना में अंतरदेशीय बंदरगाह डिलन के जरिये , स्थानीय अर्थव्यवस्था के विकास में मदद कर सकते हैं।

रिपब्लिकन पार्टी के सांसद टॉम रिक ने कुलकर्णी से मुलाकात के बाद कहा,‘‘ अंतरदेशीय बंदरगाह डिलन ने ऐसे सुमदाय को समृद्धि प्रदान करने में सहायता की है जो लंबे वक्त तक आर्थिक रूप से समृद्ध नहीं था। बंदरगाह की वजह से करीब दो हजार नए रोजगार पैदा हुए हैं। हम इस क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा देना चाहते हैं और डॉ कुलकर्णी से यह जानना कि किस प्रकार से भारत इस क्षेत्र के लिए कारोबारी साझेदार बना रह सकता है,इसे बढ़ाने का शानदार तरीका है।’’

अंतरदेशीय बंदरगाह डिलन के महाप्रबंधक माइकल एलमोर भी बैठक के दौरान मौजूद थे।

कुलकर्णी ने कहा,‘‘ मैं सांसद टॉम रिक के साथ हुई बैठक की वास्तव में सराहना करती हूं। उनके जिले में उनसे मुलाकात करना बड़ी बात है। भारत के प्रति उनके सद्भाव की प्रशंसा करती हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात