लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसद ने बाइडन से कोविड रोधी टीके के वितरण में भारत की मदद करने की अपील की

By भाषा | Updated: May 21, 2021 09:00 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 मई अमेरिका के एक सांसद ने राष्ट्रपति जो बाइडन से कोविड रोधी टीके वितरित करने में भारत सरकार की जल्द से जल्द मदद करने की अपील की है।

डेमोक्रेटिक सांसद थॉमस आर सूजी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को 17 मई को लिखे पत्र में हाल ही में कोविड-19 से निपटने में बाइडन प्रशासन द्वारा भारत को सामग्रियां उपलब्ध कराने की भी सराहना की।

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘ वैश्विक समुदाय में एक बार फिर अमेरिका की जगह बनाने के लिए आपके नेतृत्व और प्रशासनिक कार्यों का शुक्रिया। उसी तरह, मैं संघीय सरकार से आग्रह करता हूं कि वह भारत सरकार की उसके कोविड-19 रोधी टीके वितरित प्रयासों में जल्द से जल्द मदद करे, क्योंकि वह ऐसा करने में सक्षम भी है।’’

उन्होंने कहा कि हाल के कुछ हफ्तों में भारत वैश्विक महामारी का केन्द्र बन गया है।

भारत में पिछले एक सप्ताह में संक्रमण से कई मौत हुई हैं। बुधवार को 4,205 और लोगों की मौत के बाद देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या ढाई लाख के पार चली गई थी।

उन्होंने कहा कि भारत का स्वास्थ्य तंत्र काफी दबाव में है और मरीजों को तत्काल मदद की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'