एक मई को अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी की समयसीमा को आगे बढ़ा सकता है अमेरिका
By भाषा | Updated: April 13, 2021 22:21 IST2021-04-13T22:21:30+5:302021-04-13T22:21:30+5:30

एक मई को अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी की समयसीमा को आगे बढ़ा सकता है अमेरिका
वाशिंगटन, 13 अप्रैल (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की एक मई की समयसीमा को बढ़ाने का फैसला किया है जो ट्रंप प्रशासन ने तालिबान के साथ बातचीत करके तय की थी।
अमेरिका के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि बाइडन प्रशासन ने अब सैनिकों को अफगानिस्तान में रहने देने के लिए नयी समयसीमा के रूप में 11 सितंबर के हमलों की 20वीं बरसी को तय किया है।
अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर बाइडन के इस फैसले की जानकारी दी। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।