लाइव न्यूज़ :

‘भारत-अमेरिका में मजबूत हैं संबंध, चीन है बड़ा खतरा‘, आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न के दौरान अमेरिकी सांसदों ने कही यह बात

By भाषा | Updated: September 15, 2022 14:33 IST

भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सांसदों ने चीन को दुनिया के खरता बताते हुए कहा है, ‘‘चीन बहुत बड़ा खतरा है...बहुत स्वार्थी ढंग से वे पूरी दुनिया में अपना दबदबा बनाना चाहते हैं। इसे देखते हुए पहले के मुकाबले (अमेरिका भारत का) यह रिश्ता कहीं महत्वपूर्ण है।’’

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सांसदों ने दुनिया के लिए चीन को बड़ा खतरा बताया है। उनके अनुसार, चीन के दबदबे को देखते हुए भारत के साथ मजबूत संबंध बनाना अधिक महत्वपूर्ण बन गया है। यही नहीं अमेरिकी सांसदों ने भारत को पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था भी बताया है।

वाशिंगटन:अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने कहा कि चीन द्वारा दुनिया के समक्ष पेश किए जा रहे ‘‘बड़े खतरे’’ को देखते हुए भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। एलेन गुडमैन लुरिया ने क्या कहा

कांग्रेस सदस्य एलेन गुडमैन लुरिया ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के जश्न समारोह में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैंने सशस्त्र सेवा समिति में काम किया और वाकई यह समझती हूं कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते कितने अहम हैं।’’ 

वह प्रतिनिधि सभा में वर्जीनिया के दूसरी कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करती हैं। गौरतलब है कि 75 भारतीय-अमेरिकी संगठन 1947 के बाद की भारत की यात्रा की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए यहां एकत्रित हुए थे। 

चीन को लेकर क्या बोले कांग्रेस सदस्य

कैलिफोर्निया के 48वीं कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से कांग्रेस सदस्य मिशेच युंजू स्टील ने कहा, ‘‘कई भारतीय-अमेरिकी असल में कैलिफोर्निया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और मुझे इस पर बहुत गर्व है। हम एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि चीन दुनिया के लिए बड़ा खतरा है। 

उन्होंने कहा, ‘‘हमें केवल एक चीज जानने की जरूरत है कि चीन बहुत बड़ा खतरा है...बहुत स्वार्थी ढंग से वे पूरी दुनिया में अपना दबदबा बनाना चाहते हैं। दुनिया पर पूरी तरह अपनी हुकूमत जमाने तक वे चुप नहीं बैठने वाले हैं। इसे देखते हुए पहले के मुकाबले (अमेरिका भारत का) यह रिश्ता कहीं महत्वपूर्ण है।’’ 

भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है- भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सांसद

आपको बता दें कि अमेरिकी संसद में चार भारतीय-अमेरिकियों में से एक कांग्रेस सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि भारत का सबसे बड़ा निर्यात भारतीय-अमेरिकी हैं। 

भारत के बारे में बोलते हुए राजा कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘‘हम भारत के बारे में सब कुछ जानते हैं कि उसने कहां से शुरुआत की और अब किस स्थिति में है। हम जानते हैं कि यह दुनिया में सबसे तेजी से उभर रही बड़ी अर्थव्यवस्था है। हम उसके बड़े प्रौद्योगिकी विकास, बड़े कृषि विकास और नवोन्मेष के बारे में जानते हैं। उसका सबसे बड़ा निर्यात आपके अलावा और कुछ नहीं है।’’  

टॅग्स :USAअमेरिकाभारतचीनइकॉनोमीआजादी का अमृत महोत्सवAzadi ka Amrit Mahotsav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."