लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसद ने बांग्लादेश से धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: November 3, 2021 20:35 IST

Open in App

ललित के झा

वाशिंगटन, तीन नवंबर अमेरिका में कांग्रेस (संसद) के एक सदस्य ने बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमलों की कड़ी निंदा करते हुए ढाका में शेख हसीना नीत सरकार से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुजारिश की।

बांग्लादेश में सोशल मीडिया पर कथित ईशनिंदा संबंधी पोस्ट सामने आने के बाद हिंसक भीड़ ने अक्टूबर में कुछ हिंदू मंदिरों पर हमला किया था। भीड़ ने बांग्लादेश में हिंदुओं के घरों को नुकसान पहुंचाया था और कुछ मकानों को आग लगा दी थी।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पॉल गोसर ने अपनी टिप्पणी में कहा, “हिंदू मंदिरों, व्यवसायों और घरों पर कई हमलों का दस्तावेजीकरण किया गया है।” एरिज़ोना से कांग्रेस के सदस्य ने उन लोगों के कृत्यों की कड़ी निंदा की जिन्होंने सिर्फ इसलिए दूसरों को नुकसान पहुंचाया क्योंकि उनकी धार्मिक मान्यता अलग हैं।

गोसर ने कहा, “मैं आज बांग्लादेश में हिंसक धार्मिक उत्पीड़न के पीड़ितों का समर्थन करने के लिए खड़ा हुआ हूं। मुझे बताया गया है कि करीब 1.4 करोड़ लोग सिर्फ अपनी हिंदू आस्था की वजह से धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि धार्मिक अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बांग्लादेश की सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई के बिना बंद नहीं होगा।

उन्होंने कहा, “ सभी सरकारों का फर्ज है कि वे अपने नागरिकों की रक्षा करें और उपासना की स्वतंत्रता को बढ़ावा दें। मैं सरकार से आह्वान करता हूं कि वह अपनी सीमाओं के अदंर, हिंसा को रोकने और धार्मिक अल्पसंख्यक आबादी का संरक्षण करने के लिए हर प्रयास करें।”

गोसर ने कहा कि अपने लोगों की रक्षा के लिए, सरकार को उन चरमपंथी समूहों को प्रतिबंधित करना चाहिए जो देश के राजनीतिक, सामाजिक, कानूनी और धार्मिक मामलों पर हिंसक प्रभाव डालते हैं। सांसद ने कहा, “ तभी बांग्लादेश में शांति और धार्मिक स्वतंत्रता बहाल हो सकती है।”

उन्होंने कहा, “ अमेरिका और बांग्लादेश में दोस्ती है और इनके लोगों के बीच गहरे रिश्ते हैं। बांग्लादेश की तरह ही अमेरिका में भी धार्मिक अल्पसंख्यक हैं।” उन्होंने कहा कि फलने-फूलने और समृद्ध होने के लिए, सभी लोगों की संपत्ति और उनके जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

गोसर ने कहा, “मैं बांग्लादेश की सरकार को अपने धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए प्रोत्साहित करता हूं और इसमें मदद के लिए अमेरिका के पूर्ण समर्थन की पेशकश करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब