लाइव न्यूज़ :

अमेरिका, इजराइल को साझा रणनीति की जरूरत :व्हाइट हाउस के एनएसए

By भाषा | Updated: December 22, 2021 19:39 IST

Open in App

यरूशलम, 22 दिसंबर (एपी) व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने बुधवार को कहा कि अमेरिका और इजराइल को एक ‘‘साझा रणनीति’’ की आवश्यकता है क्योंकि विश्व के शक्तिशाली देश ईरान के साथ एक नए परमाणु समझौते पर बातचीत कर रहे हैं।

सुलिवन ने यरुशलम में इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और अन्य इजराइली सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक से पहले यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह बैठक सुरक्षा मुद्दों पर ‘‘हमारे दोनों देशों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ पर’’ पहुंच गई है।

विश्व शक्तियों और ईरान ने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने के लिए एक समझौते को बहाल करने के वास्ते पिछले महीने वियना में बातचीत को फिर से शुरू किया है।

ईरान के वार्ताकार को परामर्श के लिए तेहरान लौटने की अनुमति देने के लिए पिछले सप्ताह बातचीत में विराम लग गया था।

बेनेट ने कहा, ‘‘वियना में जो होगा, उसका पश्चिम एशिया की स्थिरता और आने वाले वर्षों में इजराइल की सुरक्षा पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।’’

वर्ष 2015 में हुए मूल समझौते के तहत ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने के बदले उसे प्रतिबंधों से छूट की पेशकश की गई थी। अमेरिका द्वारा 2018 में एकतरफा रूप से समझौते से बाहर होने और ईरान पर गंभीर प्रतिबंधों को फिर से लागू करने के बाद यह समझौता टूट गया था।

तब से, ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से शुरू कर दिया है और यूरेनियम संवर्द्धन कर रहा है।

हालांकि ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना