लाइव न्यूज़ :

मोदी का स्वागत करने में गौरवान्वित महसूस कर रहा है अमेरिका: अमेरिकी सांसद

By भाषा | Updated: September 22, 2021 23:19 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 सितंबर अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने सदन में कहा कि अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करके गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के राज के सिद्धांतों से गहरे जुड़े हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार से शुरू होने वाली तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर गए हैं जहां वह राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करेंगे और ऐतिहासिक क्वाड सम्मेलन में भाग लेंगे। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य अर्ल ‘‘बड़ी’’ कार्टर ने सदन में कहा, ‘‘अध्यक्ष महोदया, मैं अमेरिका और भारत के बीच महत्वपूर्ण कूटनीतिक साझेदारी को मान्यता देने के लिए खड़ा हुआ हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे नेताओं के दौरे, हमारे संबंधों के लिए अहम हैं और प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत कर अमेरिका गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भारत और अमेरिका के बीच संबंध लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के राज के सिद्धांतों से गहरे जुड़े हुए हैं।’’

कार्टर ने कहा कि इतने सालों में दोनों देशों के बीच व्यापार सहयोग बढ़ा है और यह साझेदारी का महत्वपूर्ण अंग है। भारत और अमेरिका के बीच 2019 में वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार 149 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक